भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तर

Telegram GroupJoin Now

भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तर

प्रश्न- पास्कल के द्रव्यों के दाब के संचारण नियम का महत्वपूर्ण प्रयोग क्या है?
उत्तर- ब्रामा प्रेस
प्रश्न- ब्रामा प्रेस का प्रयोग किस पर दबाव डालने में किया जाता है?
उत्तर- कपास के गठे
प्रश्न- विज्ञान की किस शाखा में ध्वनि तरंगों के प्रयोग व उनके गुणों का अध्ययन किया जाता है?
उत्तर- ध्वनिकी
प्रश्न- दो अलग-अलग पिंडों के अणुओं का आकर्षण बल क्या कहलाता है?
उत्तर- आसंजन
प्रश्न- किसी ठोस पदार्थ की सतह पर किसी द्रव की सांद्रता का आ जाना क्या कहलाता है?
उत्तर- अधिशोषण
प्रश्न- किन कणों की संरचना दो प्रोटॉनों तथा दो न्यूट्रॉनों के द्वारा होती है?
उत्तर- अल्फा कण
प्रश्न- वह धारा क्या कहलाती है जो विद्युत परिपथ में अपनी दिशा लगातार बदलती रहती है?
उत्तर- प्रत्यावर्ती धारा
प्रश्न- विद्युत धारा मापन यंत्र क्या कहलाता है?
उत्तर- अमीटर
प्रश्न- विद्युत धारा मापन इकाई क्या कहलाती है?
उत्तर- एम्पियर
प्रश्न- ध्वनि की तीव्रता अथवा प्रबलता किस पर निर्भर करती है?
उत्तर- आयाम
प्रश्न- वायुमंडलीय दाब मापन यंत्र क्या कहलाता है?
उत्तर- एनेरॉयड बैरोमीटर
प्रश्न- आपतन बिन्दु पर स्थित अभिलम्ब तथा आपतित किरण के बीच का कोण क्या कहलाता है?
उत्तर- आपतन कोण
प्रश्न- दो रंगों में विचलन का अंतर क्या कहलाता है?
उत्तर- कोणीय वर्ण-विक्षेपण
प्रश्न- कॉर्निया की वक्रता में अनियमितता के कारण कौन-सा नेत्र-दोष होता है?
उत्तर- अबिन्दुकता
प्रश्न- वह ताप क्या कहलाता है जिस पर गैस नहीं रहती है?
उत्तर- ताप का परम तापक्रम

प्रश्न- परम तापमान कितना होता है
उत्तर- 273°C
प्रश्न- परम ताप अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- कैल्विन ताप
प्रश्न- समय के सन्दर्भ में वेग परिवर्तन की दर को क्या कहते हैं?
उत्तर- त्वरण
प्रश्न- यूरेनियम 235 के परमाणु नाभिक में विस्फोट के परिणामस्वरूप ऊर्जा क्या कहलाती है?
उत्तर- परमाणु ऊर्जा
प्रश्न- खगोलीय पिण्डों का पर्यवेक्षण हेतु किसका निर्माण किया गया?
उत्तर- खगोलीय दूरबीन
प्रश्न- किसी वस्तु को द्रव में डुबाने पर उसके भार में कमी उसके द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होती है, किसका सिद्धांत है?
उत्तर- आर्किमिडीज
प्रश्न- समान ताप पर गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है, किसकी परिकल्पना है?
उत्तर- आवोगावो
प्रश्न- दाब मापक की इकाई कौन-सी है?
उत्तर- बार
प्रश्न- वायुमंडलीय दाब मापन यंत्र कौन-सा है?
उत्तर- बैरोमीटर
प्रश्न- विभिन्न आवृत्ति के दो ध्वनि स्रोत, एक-दूसरे के साथ निकट से ध्वनित किए जाने पर उत्पन्न ध्वनि की तीव्रता का उतार-चढ़ाव क्या कहलाता है?
उत्तर- विस्पंद
प्रश्न- किसी तत्व के रेडियो एक्टिव विघटन द्वारा निकले ऋणात्मक आवेश युक्त इलेक्ट्रॉन कण क्या कहलाते हैं?
उत्तर- बीटा कण
प्रश्न- इलेक्ट्रॉनों को बहुत अधिक वेग पर त्वरित करने के लिए किसका प्रयोग करते हैं?
उत्तर- बीटाट्रॉन

प्रश्न- किसी वस्तु द्वारा उसके ऊपर पड़ने वाले विकिरण को अवशोषित कर लेना क्या कहलाता है।
उत्तर- कृष्णिका
प्रश्न- किसी द्रव का वह कौन-सा ताप है जिस पर द्रव्य, द्रव अवस्था से गैस अवस्था में आना शुरू होता है?
उत्तर- क्वथनांक
प्रश्न- किस त्वरण यंत्र में आवेशित कण वृत्ताकार पथ में घूमते हैं?
उत्तर- साइक्लोट्रॉन
प्रश्न- इलेक्ट्रॉनों के द्वारा चालक में विद्युत आवेश के प्रवाह को क्या कहते हैं?
उत्तर- विद्युत धारा
प्रश्न- C.G.S. के बल का मात्रक क्या होता है?
उत्तर- डाइन
प्रश्न- ध्वनि मापने की इकाई क्या कहलाती है?
उत्तर- डेसिबल
प्रश्न- चुम्बकीय याम्योत्तर तथा भौगोलिक याम्योत्तर के मध्य का कोण क्या कहलाता है?
उत्तर- दिकपात कोण
प्रश्न- जैविक तथा रासायनिक परीक्षणों में किस सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- संयुक्त सूक्ष्मदर्शी
प्रश्न- कौन-से पदार्थ हैं जिनमें से विद्युत का प्रवाह होता है?
उत्तर- चालक
प्रश्न- किस प्रक्रिया में ऊष्मा तापमान गिरने की दिशा में एक कण से दूसरे कण के पास जाता है जबकि कण स्वयं विरामावस्था में रहते है?
उत्तर- चालन
प्रश्न- वस्तु की स्थिति तथा दर्पण की धुरी पर बना बिम्ब अंतः परिवर्तनीय होता है, इन दो बिन्दुओं को क्या कहते हैं?
उत्तर- संयुग्मी फोकस
प्रश्न- ब्रह्मांड में स्थान-स्थान पर भिन्न ऊर्जा हो सकती है, किन्तु उसमें ऊर्जा की कुल राशि का मान स्थिर रहता है, किससे परिभाषित है?
उत्तर- ऊर्जा का संरक्षण



प्रश्न- प्रकाश या ध्वनि तरंगों के किसी वस्तु से टकराकर मुड जाने की घटना क्या कहलाती है?
उत्तर- विवर्तन
प्रश्न- पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र की परिणामी दिशा द्वारा क्षैतिज दिशा के साथ बना कोण क्या कहलाता है?
उत्तर- नति
प्रश्न- दो इलेक्ट्रोड, कैथोड व प्लेट युक्त इलेक्ट्रॉनिक वाल्ल क्या कहलाती है?
उत्तर- डायोड
प्रश्न- किस प्रक्रिया में कोई नाभिक स्वतः या कृत्रिम रूप से रेडियो-एक्टिव किरणों का उत्सर्जन करता है?
उत्तर- विघटन
प्रश्न- किसी पदार्थ का द्रव्यमान प्रति मात्रक आयतन क्या होता है ?
उत्तर- घनत्व
प्रश्न- किस तापमान पर वायु में वाष्प वास्तव में उपस्थित रहती है, वह वायु की संतृप्ति के लिए पर्याप्त होता है, इसे क्या कहते हैं?
उत्तर- ओसांक
प्रश्न- चुम्बक द्वारा प्रतिकर्षित पदार्थ क्या कहलाते हैं?
उत्तर- प्रतिचुम्बकीय पदार्थ
प्रश्न- वायु कैसा पदार्थ है?
उत्तर- अनुचुम्बकीय
प्रश्न- दो या दो से अधिक पदार्थ द्वारा स्वतः एक-दूसरे में मिलकर समांग मिश्रण बनाने की क्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर- विसरण
प्रश्न- किसी वस्तु के पदार्थ का वह गुण कौन-सा है, जिसके कारण वस्तु किसी/विरूपक बल के द्वारा हुए परिवर्तन का विरोध करती है तथा विरुपक बल हटा लेने पर अपनी पूर्व अवस्था को प्राप्त कर लेती है?
उत्तर- प्रत्यास्थता
प्रश्न- आवेश के चारों ओर का वह क्षेत्र क्या कहलाता है जिसमें किसी अन्य आवेश को लाने पर उस पर एक बल कार्य करता है?
उत्तर- विद्युत-क्षेत्र

प्रश्न- आवेशित पिंड पर विद्युत के प्रकार को पहचानने तथा उसका पता लगाने में किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- इलेक्ट्रोस्कोप
प्रश्न- किसी पिंड द्वारा एक विशेष दिशा में तय की गई दूरी क्या कहलाती है?
उत्तर- विस्थापन
प्रश्न- श्वेत प्रकाश का घटक रंगों में विभाजन क्या कहलाता है?
उत्तर- प्रकीर्णन
प्रश्न- यदि कोई पिंड अपनी गति के बल पर साम्य में है तो उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- गतिक संतुलन
प्रश्न- मशीन पर किए गए कुल कार्य के अनुपात में मशीन द्वारा किए गए कार्य को क्या कहते हैं?
उत्तर- मशीन की दक्षता
प्रश्न- ऊर्जा मापने की इकाई कौन-सी है?
उत्तर- इलेक्ट्रॉन बोल्ट
प्रश्न- ऊष्मागतिक फलन कौन है
उत्तर- एथैल्पी
प्रश्न- किस मशीन के द्वारा स्क्रीन पर स्लाइटें प्रक्षेपित की जाती हैं?
उत्तर- एपिडेयास्कोप
प्रश्न- किसी पदार्थ की द्रव्य से वाष्प अथवा गैस में बदलने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर- वाष्पीकरण
प्रश्न- किस पंप के द्वारा किसी बर्तन से वायु को खाली किया जाता है
उत्तर- निर्वातक पंप
प्रश्न- ताप को मापने का कौन-सा पैमाना है?
उत्तर- फारेनहाइट

प्रश्न- परमाणु का वह कौन-सा मूल कण है जो नाभिक के चारों ओर वृत्तीय कक्षा में चक्कर लगाता है?
उत्तर- इलेक्ट्रॉन
प्रश्न- किस निकाय में दो विपरीत आवेश एक दूसरे से कुछ दूरी पर स्थित होते हैं?
उत्तर- विद्युत विधुव
प्रश्न- विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में किसके द्वारा रूपांतरित किया जाता है?
उत्तर- विद्युत मोटर
प्रश्न- किसी परिपथ में आवेश के प्रवाह को निरंतर बनाए रखने का कार्य कौन करता है?
उत्तर- विद्युत सेल
प्रश्न- दो वस्तुओं के बीच उनके तापांतर के कारण कौन-सी ऊर्जा उत्पन्न होती है?
उत्तर- ऊष्मा
प्रश्न- प्रेरक गुणांक की इकाई कौन-सी है?
उत्तर- हेनरी
प्रश्न- आवृत्ति का कौन-सा मात्रक है जो एक साइकिल प्रति सेकेंड के बराबर होता है?
उत्तर- हर्ट्ज
प्रश्न- किस लेसर तकनीक के माध्यम से बिना किसी कैमरे व लेंस की सहायता से त्रिविमीय चित्र की फोटोग्राफी की जा सकती है?
उत्तर- होलोग्राफी
प्रश्न- नाभिकीय विस्फोट के फलस्वरूप रेडियोऐक्टिव पदार्थों के पृथ्वी पर गिरने की घटना क्या कहलाती है?
उत्तर- अवपात
प्रश्न- विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत प्रकाश के काँच की अत्यन्त बारीक व लचीली छड़ों द्वारा संचरण व इसके अन्तर्गत गुणों का अध्ययन किया जाता?
उत्तर- फाइबर-ऑप्टिक्स
प्रश्न- किस प्रक्रिया में एक भारी नाभिक दो बराबर नाभिकों में टूट जाता है?
उत्तर- विखंडन
प्रश्न- कौन-सी किरणों में दिशात्मकता संबद्धता तथा उच्च तीव्रता के गुण होते हैं?
उत्तर- लेसर
प्रश्न- वह ऊष्मा क्या कहलाती है जो पिंड के तापमान को बढ़ाए बिना पिंड की अवस्था में परिवर्तन करने के लिए आवश्यक होती है?
उत्तर- गुप्त ऊष्मा

प्रश्न- किसी पिंड के तापमान को बढ़ाए बिना ठोस से द्रव अवस्था में लाने हेतु आवश्यक ऊष्मा की मात्रा क्या कहलाती है?
उत्तर- संलयन की गुप्त ऊष्मा
प्रश्न- द्रव्य के अणुओं के अनियमित रूप में व्यवस्थित रहने वाला निकाय क्या कहलाता है?
उत्तर- लैटिस
प्रश्न- किन तरंगों में माध्यम के कण तरंग के संचरण की दिशा में समांतर कम्पन करते हैं?
उत्तर- अनुदैर्ध्य
प्रश्न- F.P.S. पद्धति में शक्ति का व्यावहारिक मात्रक क्या है?
उत्तर- अश्व शक्ति
प्रश्न- विज्ञान की किस शाखा में द्रवों के प्रवाह का अध्ययन किया जाता है?
उत्तर- हाइड्रोडाइनामिक्स
प्रश्न- दृष्टि नेत्र के किस दोष के कारण रोगी निकटवर्ती वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाता है?
उत्तर- दीर्घ दृष्टि
प्रश्न- प्रदीपन क्षमता को किससे मापा जाता है?
उत्तर- कैन्डल पावर
प्रश्न- बल तथा उसकी क्रिया के समय का गुणनफल क्या कहलाता है?
उत्तर- आवेग
प्रश्न- विद्युत चुम्बकीय विकिरण के किस भाग में तरंगदैर्ध्य लाल प्रकाश की तरंगदैर्ध्य से अधिक होती है?
उत्तर- अवरक्त विकिरण
प्रश्न- व्यतिकरण किसकी घटना है?
उत्तर- प्रकाश
प्रश्न- किस यंत्र की सहायता से तत्वों के परमाणु द्रव्यमान ज्ञात करते हैं?
उत्तर- स्पेक्ट्रोमीटर

प्रश्न- नाविक अपने जहाज के मार्ग का पता लगाने में किस यंत्र का उपयोग करते है?
उत्तर- दिक सूचक
प्रश्न- अनुप्रयुक्त शक्ति पर प्रतिरोध का अनुपात क्या कहलाता है?
उत्तर- यांत्रिक लाभ
प्रश्न- द्रव्यमान, समय व लम्बाई के सही-सही मापन को क्या कहते हैं?
उत्तर- मेट्रोलॉजी
प्रश्न- प्रकाशमिति में ज्योति फ्लक्स के मात्रक को क्या कहते हैं?
उत्तर- ल्यूमेन
प्रश्न- प्रकाशमिति में प्रदीप्ति-घनत्व के मात्रक को क्या कहते हैं?
उत्तर- लक्स
प्रश्न- किसी वस्तु के वेग तथा ध्वनि के वेग के अनुपात को क्या कहते हैं?
उत्तर- मैक संख्या
प्रश्न- ध्रुव क्षेत्र तथा चुम्बक की विशुद्ध लम्बाई का गुणनफल कौन है?
उत्तर- चुम्बकीय आघूर्ण
प्रश्न- वह बिन्दु क्या कहलाता है जिस पर बल की कोई रेखा उपस्थित नहीं होती?
उत्तर- उदासीन बिन्दु
प्रश्न- परमाणु के नाभिक में उपस्थित किस उदासीन कण पर कोई आवेश नहीं होते?
उत्तर- न्यूट्रॉन
प्रश्न- M.K.S. पद्धति में बल का मात्रक क्या है?
उत्तर- न्यूटन
प्रश्न- ओम किसका मात्रक है?
उत्तर- विद्युत प्रतिरोध
प्रश्न- सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार किस वैज्ञानिक ने किया था?
उत्तर- वर्नियर

प्रश्न- द्रव्यमान तथा वेग का गुणनफल क्या कहलाता है?
उत्तर- संवेग
प्रश्न- मैग्नेटाइट तथा लोड स्टोन कैसे चुम्बक हैं?
उत्तर- प्राकृतिक
प्रश्न- एक नॉटिकल मील में कितने फुट होते हैं?
उत्तर- 6080
प्रश्न- स्वर द्वारा उत्पन्न तीक्ष्णता का सम्वेदन क्या कहलाता है?
उत्तर- तारत्व
प्रश्न- कौन-सा नियतांक सार्वत्रिक है?
उत्तर- प्लांक
प्रश्न- गैस की कौन-सी अवस्था विद्युत चालक होती है?
उत्तर- प्लाज्मा
प्रश्न- किस काल्पनिक रेखा से अधिक ऊंचाई पर पानी के जहाज में बोझ नहीं रखा जा सकता?
उत्तर- प्लिमजॉल
प्रश्न- किसी द्रव्यमान के पिंड को धागे से बाँध कर सुदृढ़ आधार से लटका देने पर वह क्या कहलाता है?
उत्तर- समायोजन लोलक
प्रश्न- पेरिस्कोप यंत्र का उपयोग किस में किया जाता है?
उत्तर- पनडुब्बी
प्रश्न- स्थायी चुम्बक किससे बनाए जाते हैं?
उत्तर- इस्पात/ऐल्निको
प्रश्न- ऊर्जा के वे बंडल क्या कहलाते हैं जो प्रकाश की चाल से चलते हैं?
उत्तर- फोटॉन
प्रश्न- परमाणु के नाभिक में उपस्थित धनात्मक मूल कण कौन-सा है?
उत्तर- प्रोटॉन
प्रश्न- जब प्रकाश की एक किरण प्रिज्म में से गुजरती है तो इससे क्या पैदा होता है?
उत्तर- शुद्ध स्पेक्ट्रम

प्रश्न- किस प्रक्रिया में ऊष्मा-माध्यम को बिना गर्म किए एक सीधी रेखा में एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक संचारित होती है?
उत्तर- विकिरण
प्रश्न- किस का इस्तेमाल अंतःदहन इंजन में शीतलन करने में होता है?
उत्तर- विकिरक
प्रश्न- किस यंत्र का अभिप्राय रेडियो, एंगल, डाइरेक्शन तथा रेंज से होता है?
उत्तर- रडार
प्रश्न- इलेक्ट्रॉन के समान कौन-सा मूल कण है?
उत्तर- पॉजिट्रॉन
प्रश्न- कार्य करने की दर क्या कहलाती है?
उत्तर- शक्ति
प्रश्न- एकांक क्षेत्रफल पर कार्य करने वाले बल को क्या कहते हैं?
उत्तर- दाब
प्रश्न- वस्तुओं की उत्तरी तथा दक्षिणी दिशाओं को ज्ञात करने में किसका उपयोग होता है?
उत्तर- प्रिज्मेटिक दिकसूचक
प्रश्न- किसी एकांक समय में तय की गई दूरी को क्या कहते हैं?
उत्तर- चाल
प्रश्न- जब कोई पिंड विरामावस्था में साम्य में होता है, तो उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- स्थैतिक संतुलन
प्रश्न- जेम्स वाट ने भाप इंजन का आविष्कार कब किया था?
उत्तर- 1764 ई.
प्रश्न- बाह्य बल के द्वारा प्रस्तुत की आकृति में हुए परिवर्तन को क्या कहते हैं?
उत्तर- विकृति
प्रश्न- किसी पदार्थ के ठोस से एकदम वाष्प में परिवर्तन हो जाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर- ऊर्ध्वपातन
प्रश्न- प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में बदलने हेतु किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- दिष्टकारी
प्रश्न- दाब के द्वारा बर्फ के गलनांक को कम करना क्या कहलाता है?
उत्तर- पुनर्हिमायन

प्रश्न- एक पिंड में दूसरे पिंड के प्रभाव से समान समयावधि में उत्पन्न कम्पमान गति की परिघटना क्या कहलाती है?
उत्तर- अनुनाद
प्रश्न- पदार्थों द्वारा प्रकाश का अपवर्तन होते समय उनसे निकली हल्की चमक वाली घटना क्या कहलाती है?
उत्तर- प्रस्फुरण
प्रश्न- किस अभिदृश्यक यंत्र का प्रयोग खगोलीय पिंडों की ऊंचाई तथा उनकी कोणीय दूरी को ज्ञात करने हेतु किया जाता है?
उत्तर- सेक्सटैन्ट
प्रश्न- किस दृष्टि-दोष में दूर की वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई नहीं देती?
उत्तर- निकट दृष्टिदोष
प्रश्न- सरल आवर्त गति किस प्रकार की होती है?
उत्तर- ऋजुरेखीय
प्रश्न- विनाल से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- एक उपकरण
प्रश्न- प्रकाश की किस घटना के अन्तर्गत कुछ पदार्थों पर ऊंची आवृत्ति का प्रकाश डाले जाने पर वह उसे अवशोषित कर लेते हैं व निचली आवृत्ति के प्रकाश का उत्सर्जन करते हैं?
उत्तर- प्रतिदीप्ति
प्रश्न- जब किसी निकाय पर कोई बाह्य बल कार्य न करे तो उस निकाय का कुल संवेग नियत होना क्या कहलाता है?
उत्तर- संवेग संरक्षण
प्रश्न- दृश्य-शक्ति को ठीक करने के लिए कौन-से लेन्स लगाए जाते हैं?
उत्तर- कॉन्टॅक्ट लेन्स
प्रश्न- अंतःदहन इंजन में तेल-वाष्प तथा वायु का मिश्रण करने में किसका प्रयोग होता है?
उत्तर- काबुरेटर
प्रश्न- किस समायोजन पर आवेश की पर्याप्त मात्रा संचित की जाती है?
उत्तर- संधारित्र
प्रश्न- सेन्टीग्रेड में ताप मापन युक्त पैमाना कौन-सा है?
उत्तर- सेल्सियस

प्रश्न- वृत्तीय गति करते हुए कण पर केन्द्र की दिशा में लगने वाले बल को क्या कहते हैं?
उत्तर- अभिकेन्द्र बल
प्रश्न- कौन-सा बल घूर्णी पिण्ड पर क्रिया करता है?
उत्तर- अपकेन्द्र बल
प्रश्न- दूरबीन के आविष्कारक कौन थे?
उत्तर- गैलीलियो
प्रश्न- कम्पन गति करती हुई वस्तु द्वारा एक कम्पन पूरा करने में लगा समय क्या कहलाता है?
उत्तर- आवर्तकाल
प्रश्न- विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत सतहों के घर्षण, चिकनेपन आदि का अध्ययन किया जाता है?
उत्तर- ट्रिबोलॉजी
प्रश्न- स्वरित्र द्विभुज किस प्रकार का यंत्र है?
उत्तर- ध्वनि उत्पावक
प्रश्न- किस प्रक्रिया में ऊष्मा पिंड के एक अंश से दूसरे अंश में उष्ण कणों की वास्तविक गति की मदद से जाती है?
उत्तर- संवहन
प्रश्न- मानव शरीर का तापमान ज्ञात करने हेतु किस धर्मामीटर का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- क्लीनिकल
प्रश्न- C.G.S. पद्धति में ज्योति-तीव्रता का मात्रक क्या है?
उत्तर- कैन्डिला

Telegram GroupJoin Now