हिंदी: वाक्य शुद्धि

Telegram GroupJoin Now
  • मैं प्रातः काल के समय पढ़ता हूं। ⟶मैं प्रातः काल पढ़ता हूं।
  • जज ने उसे मृत्यु दण्ड की सजा दी। ⟶जज ने उसे मृत्यु दण्ड दिया।
  • प्रशान्त बहुत सज्जन पुरुष है। ⟶प्रशान्त बहुत सज्जन है।
  • वह सचिवालय कार्यालय में लिपिक है। ⟶वह सचिवालय में लिपिक है।
  • शायद आज वर्षा अवश्य आयेगी। ⟶शायद आज वर्षा आयेगी।
  • इसके बाद फिर क्या हुआ? ⟶इसके बाद क्या हुआ?
  • यह कैसे सम्भव हो सकता है? ⟶यह कैसे संभव है?
  • मेरे पास केवल मात्र एक घड़ी हैं। ⟶मेर पास केवल एक घड़ी है।
  • गुलामी की दासता बुरी है। ⟶गुलामी बुरी है।
  • तुम वापस लौट जाओ। ⟶तुम वापस जाओ।
  • नौजवान युवक युवतियों को आगे आना चाहिए। ⟶नौजवानों को आगे आना चाहिए।

  • सप्रमाण सहित उत्तर दीजिए। ⟶सप्रमाण उत्तर दीजिए।
  • कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है। ⟶कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है।
  • सीता राम की स्त्री थी। ⟶सीता राम की पत्नी थी।
  • वह दही जमा रही है। ⟶वह दूध जमा रही है।
  • रातभर गधे भांकैते रहे। ⟶रातभर कुत्ते भौंकते रहे।
  • बन्दूक एक शस्त्र है। ⟶बन्दूक एक अस्त्र है।
  • आकाश में तारे चमक रहे हैं। ⟶आकाश में तारे टिमटिमा रहे हैं।
  • आकाश में झण्डा लहरा रहा है। ⟶आकाश में झण्डा फहरा रहा हैं।
  • सारे देश भर में यह बात फैल गई। ⟶सारे देश में यह बात फैल गई।
  • वह गुनगुने गरम पानी से नहाता है। ⟶वह गुनगुने पानी से नहाता है।
  • विन्ध्याचल पर्वत हिमालय से प्राचीन है। ⟶विन्ध्याचल हिमालय से प्राचीन है।
  • कृपया शीघ्र उत्तर देने की कृपा करें। ⟶कृपया शीघ्र उत्तर दें।
  • किसी और दूसरे से परामर्श लीजिए। ⟶किसी और से परामर्श लीजिए।

  • शायद वह जरूर उत्तीर्ण हो जायेगा। ⟶वह जरूर उत्तीर्ण हो जायेगा।
  • गरम आग लाओ। ⟶आग लाओ।
  • तुम सबसे सुन्दरतम हो। ⟶तुम सबसे सुन्दर हो।
  • राष्ट्रपति ने पुरस्कार भेंट किए। ⟶राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किए।
  • कृपया मेरी सौभाग्यवती कन्या के विवाह में पधारें। ⟶कृपया मेरी सौभाग्याकांक्षिणी कन्या के विवाह में पधारें।
  • वह पाँव से जूता निकाल रहा है। ⟶वह पाँव से जूता उतार रहा है।
  • उसे अपनी योग्यता पर अहंकार है। ⟶उसे अपनी योग्यता पर गर्व है।
  • कृष्ण ने कंस की हत्या की। ⟶कृष्ण ने कंस का वध किया।
  • यह एकांकी बहुत अच्छी है। ⟶यह एकांकी बहुत अच्छा है।
  • मेरे मित्र की पत्नी विद्वान है। ⟶मेरे मित्र की पत्नी विदुषी है।
  • बेटी पराये घर का धन होता हैं। ⟶बेटी पराये घर का धन होती है।
  • सत्य बोलना उसकी आदत था। ⟶सत्य बोलना उसकी आदत थी।

  • मीरां एक प्रसिद्ध कवि थी। ⟶मीरां एक प्रसिद्ध कवयित्री है।
  • बुआजी आप क्या कर रहे हैं? ⟶बुआजी आप क्या कर रही हैं?
  • उसकी भाषा देवनागरी है। ⟶उसकी लिपि देव नागरी है।
  • उसके गले में बेड़ियाँ पड़ गई। ⟶उसके पैरों में बेड़ियाँ पड़ गई।
  • साहित्य व समाज का घोर संबंध है। ⟶साहित्य व समाज का घनिष्ठ संबंध है।
  • हाथी पर काठी बाँध दो। ⟶हाथी पर हौदा रख दो।
  • चिन्ता एक भयंकर व्याधि है। ⟶चिन्ता एक भयंकर आधि है।
  • गगन बहुत ऊँचा है। ⟶गगन बहुत विशाल है।
  • हिन्दी और अंग्रेजी मेरी भाषा है। ⟶हिन्दी और अंग्रेजी मेरी भाषाएँ है।
  • प्यास के मारे उसका प्राण निकल गया। ⟶प्यास के मारे उसके प्राण निकल गये।
  • माँ मेरे मामे के घर गयी है। ⟶माँ मेरे मामा के घर गयी हैं।
  • सेनापति को प्रणाम करनी पड़ती है। ⟶सेनापति को प्रणाम करना पड़ता है।
  • ब्रह्मपुत्र असम में बहता है। ⟶ब्रह्मपुत्र असम में बहती है।
  • वह स्त्री नहीं मूर्तिमन्त करुणा हैं। ⟶वह स्त्री नहीं मूर्तिमयी करुणा हैं।
  • जया एक बुद्धिमान बालिका है। ⟶जया एक बुद्धिमती बालिका हैं।

  • उसका ससुराल जयपुर में है। ⟶उसकी सुसराल जयपुर में है।
  • तूफान मेल तेजी से आ रही है। ⟶तूफान मेल तेज़ी से आ रहा है।
  • गंगा पतितपावन नदी है। ⟶गंगा पतित पावनी नदी है।
  • रामायण हमारी भक्तिग्रंथ है। ⟶रामायण हमारा भक्तिग्रंथ है।
  • उसके हाथ की वस्तु आम थी। ⟶उसके हाथ की वस्तु आम था।
  • वह अपने धुन में जा रहा है। ⟶वह अपनी धनु में जा रहा है।
  • वह दृश्य देख मेरी आंख में आँसू आ गया। ⟶वह दृश्य देख मेरी आंखों में आँसू आ गये।
  • वृक्षों पर कौवा बोल रहा है। ⟶वृक्ष पर कौवा बोल रहा है।
  • आत्मा अमर होता है। ⟶आत्मा अमर होती है।
  • यह मेरा ही हस्ताक्षर है। ⟶ये मेरे ही हस्ताक्षर हैं।
  • आज आपका दर्शन हो गया। ⟶आज आपके दर्शन हो गये।



  • अभी तीन बजा है। ⟶अभी तीन बजे हैं।
  • यह दस रुपया का नोट है। ⟶यह दस रुपये का नोट है।
  • प्रत्येक घोड़े तेज गति वाले नहीं होते। ⟶प्रत्येक घोड़ा तेज गति वाला नहीं होता।
  • दिल्ली में चार गिरफ्तारी हुईं।⟶ दिल्ली में चार गिरफ्तारियां हुईं।
  • विधि का नियम बड़ा कठोर होता है। ⟶विधि के नियम बड़े कठोर होते हैं।
  • नवरस में शृंगार का प्रधान स्थान है। ⟶नवरसों में शृंगार का प्रधान स्थान है।
  • उसकी भुजाएँ घुटने तक लम्बी हैं। ⟶उसकी भुजाएँ घुटनों तक लम्बी हैं।
  • अब आप पढ़ों। ⟶अब आप पढ़िये।
  • सीता के गले में एक मोतियों का हार है। ⟶सीता के गेल में मोतियों का एक हार है।
  • वे पुराने कपड़े के व्यापारी हैं। ⟶वे कपडे़ के पुराने व्यापारी हैं।
  • कई रेलवे के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई। ⟶रेलवे के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
  • मैंने बहते हुए पत्ते को देखा। ⟶मैंने पत्ते को बहते हुए देखा।
  • वास्तव में तुम चतुर हो। ⟶तुम वास्तव में चतुर हो।

  • बच्चे को धोकर फल खिलाओ। ⟶फल धोकर बच्चे को खिलाओ।
  • बैर अपनों से अच्छा नहीं। ⟶अपनों से बैर अच्छा नहीं।
  • यहाँ पर शुद्ध गाय का घी मिलता है। ⟶यहाँ पर गाय का शुद्ध घी मिलता है।
  • अधिकतर हिन्दी के लेखक निर्धन हैं। ⟶हिन्दी के अधिकतर लेखक निर्धन हैं।
  • हनुमान पक्के राम के भक्त थे। ⟶हनुमान राम के पक्के भक्त थे।
  • कुत्ते को राम डण्डे से मारता है। ⟶राम डण्डे से कुत्ते को मारता है।
  • हवा ठण्डी चल रही है। ⟶ठण्डी हवा चल रही है।
  • शीतल गन्ने का रस पीजिए। ⟶गन्ने का शीतल रस पीजिए।
  • एक खाने की थाली लगाओ। ⟶खाने की एक थाली लगाओ।
  • स्वामी दयानन्द का देश आभारी रहेगा। ⟶देश स्वामी दयानन्द का आभारी रहेगा।
  • उपयोजना मंत्री आज आयेंगे। ⟶योजना उपमंत्री आज आयेंगे।
  • अध्यापक जी भूगोल छात्रों को पढ़ा रहे हैं। ⟶अध्यापक जी छात्रों को भूगोल पढ़ा रहे हैं।
  • आपको मैं कुछ नहीं कह सकता। ⟶मैं आपको कुछ नहीं कह सकता।

यह भी पढ़े :-

tags: vakya shudh kijiye example vakya sudhi pdf download vakya shuddhi quiz shudh ashudh worksheets class 10 vakya sudhar shudh ashudh worksheets class 6 correction of incorrect sentences in hindi pdf ling sambandhi ashudhiya

Telegram GroupJoin Now