लोकसभा से संबंधित प्रश्नोत्तर

Telegram GroupJoin Now

प्रश्न. लोकसभा के लिए प्रथम आम चुनाव कब हुआ था ?
उत्तर :- 1952
प्रश्न. लोकसभा में वर्ष में कम से कम कितने सत्र जरूरी होते हैं ?
उत्तर :- वर्ष में दो बार
प्रश्न. वित्तीय बिल कहाँ पास किया जा सकता है ?
उत्तर :- लोकसभा में
प्रश्न. अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है ?
उत्तर :- लोकसभा
प्रश्न. बजट किसके द्वारा पारित किया जाता है ?
उत्तर :- लोकसभा द्वारा
प्रश्न. भारत में लोकसभा किसका प्रतिनिधित्व करती है ?
उत्तर :- भारतीय जनता का
प्रश्न. संविधान के अनुसार लोकसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है ?
उत्तर :- 552 ( 530 राज्य, 20 केंद्र शासित प्रदेश, 2 आंग्ल भारतीय )
प्रश्न. वर्तमान में लोकसभा में कितने सदस्य हैं ?
उत्तर :- 545 ( 530 राज्य, 13 केंद्र शासित प्रदेश, 2 आंग्ल भारतीय )
प्रश्न. राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के कितने प्रतिनिधियों को लोकसभा में नामित कर सकता है ?
उत्तर :- 2
प्रश्न. भारतीय संसद का निम्न सदन किसे कहा जाता है ?
उत्तर :- लोकसभा
प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा की संरचना की गई है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 81

प्रश्न. जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन को क्या कहते हैं ?
उत्तर :- लोकसभा
प्रश्न. लोकसभा में अनुसूचित जातियों के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं ?
उत्तर :- 84 सीटें
प्रश्न. लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं ?
उत्तर :- 47 सीटें
प्रश्न. लोकसभा में किस आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं ?
उत्तर :- जनसंख्या के आधार पर
प्रश्न. लोकसभा में प्रत्येक राज्य के लिए सीटों का आवंटन किस वर्ष की जनगणना पर आधारित है ?
उत्तर :- 1971 की जनगणना पर
प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति किसकी अनुशंसा पर लोकसभा को भंग कर सकते हैं ?
उत्तर :- प्रधानमंत्री की सलाह पर
प्रश्न. किस संविधान संशोधन द्वारा मत देने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की गई थी ?
उत्तर :- 61वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1989
प्रश्न. लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर :- 25 वर्ष
प्रश्न. भूतपूर्व संसद सदस्यों को पेंशन व्यवस्था कब लागू की गई ?
उत्तर :- 1976 ई.
प्रश्न. संसद एक बार में लोकसभा के कार्यकाल में कितने समय के लिए वृद्धि कर सकती है ?
उत्तर :- 1 वर्ष के लिए
प्रश्न. किस वर्ष लोकसभा का कार्यकाल एक-एक करके दो बार बढ़ाया गया ?
उत्तर :- 1976 में
प्रश्न. लोकसभा सांसद को प्रति महीने कितना वेतन मिलता है ?
उत्तर :- 1,00,000 रु.
प्रश्न. लोकसभा का नेता कौन होता है ?
उत्तर :- आम तौर पर भारत के प्रधानमन्त्री ही लोक सभा के सदन के नेता होते हैं। अगर प्रधानमन्त्री लोकसभा सदस्य न हो तो वे लोक सभा के सदन के नेता का चुनाव करते हैं।

प्रश्न. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की निर्योग्यता से संबंधित प्रश्नों का निर्णय कौन करता है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति
प्रश्न. दसवीं अनुसूची अर्थात दल बदल के आधार पर लोकसभा के सदस्यों की निर्योग्यता से संबंधित प्रश्नों का निर्णय कौन करता है ?
उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न. अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष को क्या कहते हैं ?
उत्तर :- प्रोटेम स्पीकर
प्रश्न. प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति
प्रश्न. कितने दिनों तक अनुपस्थित रहने पर लोकसभा के सदस्य की सदस्यता समाप्त हो जाती है ?
उत्तर :- 2 माह
प्रश्न. किस विधेयक को केवल लोकसभा ही पारित करती है ?
उत्तर :- वित्त विधेयक
प्रश्न. मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदायी होती है ?
उत्तर :- लोकसभा के
प्रश्न. किस अवस्था में संसद लोकसभा का कार्यकाल बढ़ा सकती है ?
उत्तर :- आपातकाल की स्थिति में
प्रश्न. भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न. लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है ?
उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न. किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होता है ?
उत्तर :- नियम समिति

प्रश्न. लोकसभा महासचिव की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर :- लोकसभा स्पीकर
प्रश्न. राजनीतिक शब्दावली में ‘शून्यकाल’ का अर्थ क्या है ?
उत्तर :- प्रश्नोत्तर सत्र
प्रश्न. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है ?
उत्तर :- लोकसभा सदस्य
प्रश्न. निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है ?
उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष को
प्रश्न. लोकसभा का सचिवालय किससे नियंत्रित होता है ?
उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न. लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष से अधिक किस अवस्था में बढ़ाया जा सकता है ?
उत्तर :- जब राष्ट्रीय आपातकाल लागू हो
प्रश्न. लोकसभा का सामान्यत: कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
उत्तर :- 5 वर्ष
प्रश्न. लोकसभा के बैठक की अन्तिम तिथि तथा दूसरी बैठक की प्रथम तिथि के बीच कितने समय से अधिक का अंतराल नहीं होना चाहिए ?
उत्तर :- 6 माह
प्रश्न. किस राज्य का लोकसभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है ?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश
प्रश्न. लोकसभा के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर :- लोकसभा का वरिष्ठतम् सदस्य
प्रश्न. राष्ट्रमंडल अध्यक्षों के सम्मेलन का पदेन महासचिव कौन होता है ?
उत्तर :- लोकसभा महासचिव

प्रश्न. लोकसभा का अभिरक्षक किसे कहा जाता है ?
उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न. लोकसभा में कोरम ( गणपूर्ति ) पूरा करने के लिए कम-से-कम कितने सदस्यों की जरूरत होती है ?
उत्तर :- लोकसभा के कुल सदस्यों का 1/10 भाग
प्रश्न. 1971 की जनगणना पर आधारित लोकसभा में सीटों का आवंटन किस वर्ष तक यथावत रहेगा ?
उत्तर :- 2026 तक
प्रश्न. भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं ?
उत्तर :- मीरा कुमार
प्रश्न. लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर :- अनंतशयनम आपंगर
प्रश्न. किस लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया ?
उत्तर :- के.एस. हेगड़े
प्रश्न. भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है ?
उत्तर :- लद्दाख (जम्मू कश्मीर)
प्रश्न. लोकसभा का जनक किसे माना जाता है ?
उत्तर :- जी. वी. मावलंकर
प्रश्न. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर :- जी. वी. मावलंकर
प्रश्न. किस लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे लंबा रहा ?
उत्तर :- बलराम जाखड़



Tags: लोकसभा से संबंधित प्रश्नोत्तर in hindi pdf download.

Telegram GroupJoin Now