प्राचीन भारत का इतिहास महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Telegram GroupJoin Now
  • कुमारदेवी प्रकार के सिक्के जारी करने वाला गुप्त शासक – चन्द्रगुप्त प्रथम
  • त्रिपिटकों में से किसमें संस्कृत का प्रयोग हुआ है – अभिधम्म पिटक (बौद्धों की गीता )
  • भूमि अनुदान का सबसे पहला उदाहरण – गौतमीपुत्र शातकर्णि का नासिक अभिलेख
  • विष्णु का पहला उल्लेख कहा मिलता है – ऋग्वेद
  • बौद्ध का एन्साइक्लोपीडिया किसे कहा जाता है – दीर्घनिकाय
  • सबसे बड़ा एवं प्राचीनम उपनिषद् कौनसा है – बृहदारण्यक
  • स्ट्रैबो ने मौर्यकालीन गुप्तचरों को क्या कहा है – इफोरोई
  • चाणक्य के बाद मौर्यों का प्रधानमंत्री कौन बना – खल्लटक- राधागुप्त
  • अजंता की (कुल-29) गुफाओं में कौनसी गुप्तकाल से संबंधित है – गुफा no 16, 17, 19
  • ह्वेनसांग ने अपनी पुस्तक सी-यू-की में कितने देशों का वर्णन किया है – 138
  • भागवत गीता का उल्लेख महाभारत के किस पर्व में है – भीष्म पर्व
  • किसने मेगस्थनीज के विवरणों को पूर्णतः असत्य व अविश्वसनीय बताया – स्ट्रैबो
  • मंदिर वैश्यावृत्ति का प्राचीनतम साक्ष्य किस स्थान के गुहालेख से प्राप्त हुआ – रामगढ
  • किस सम्प्रदाय में गौतम बुद्ध को आदि बुद्ध कहा गया है – बज्रयान सम्प्रदाय
  • भारतीय दर्शन का चरम – उपनिषद्
  • किस मध्य पाषाणिक स्थल से 17 नर कंकाल प्राप्त हुए हैं – लेखहिया
  • किस मध्य पाषाणिक स्थल से 14 नर कंकाल – लंघनाज (गुजरात)
  • पालतू कुत्ते का मालिक के शव के साथ दफनाया जाना – रोपड़
  • धान ( चावल ) की खेती के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं – कोल्डीहवा
  • संसार में मृदभांड के प्रयोग के प्राचीनतम साक्ष्य – चौपानीमंडो से
  • भारत में पुरापाषाण युगीन सभ्यता का विकास किस युग में हुआ –प्लीस्टोसीन/ हिम युग
  • निम्न पुरापाषाण काल के उपकरण – कुल्हाड़ी/हस्तकुठार,विदारणी, खंडक
  • किस काल को फलक संस्कृति की संज्ञा दी गयी है – मध्य पुरापाषाण

  • किस काल में हमें काटने के औजारों की प्रधानता मिलती है – मध्य पुरापाषाण काल
  • प्रक्षेपण तकनीकी, तीर कमान का विकास किस काल में हुआ – मध्य पाषाण काल
  • पत्थरों से बने सूक्ष्म उपकरण किस नाम से जाने जाते हैं – माइक्रोलिथ्स
  • NCERT के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का काल क्या है – 2500 – 1800 BC
  • सिंधु सभ्यता की सर्वाधिक अभिलेखयुक्त मोहरें – हड़प्पा से
  • सिंधु सभ्यता की सर्वाधिक संख्या में – मोहनजोदड़ो से
  • दक्षिण भारत में प्रयुक्त होने वाली प्रथम फसल – रागी
  • सर्वप्रथम किसने हड़प्पा में किसी सभ्यता के दबे होने की बात कही थी – चार्ल्स मेसोन
  • मैसोपोटामिया की लिपि कीलनुमा तथा हड़प्पा सभ्यता की लिपि – चित्राक्षर
  • मैसोपोटामिया के शहर अव्यवस्थित रूप से निर्मित थे जबकि हड़प्पा – नियोजित
  • हड़प्पा सभ्यता का विकास पूरब में कहाँ तक माना जाने लगा है – बरेली के पास परिक्रमा नगरी
  • किस एक स्थल पर मकान के पक्के फर्श के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं – कालीबंगा
  • हड़प्पाकालीन मुहर मैसोपोटामिया के किस स्थल से मिले हैं – सूसा व उर
  • सीरिया के किस स्थान से एक श्रृंगी आकृतियुक्त हड़प्पाई मोहर मिली है – हमा
  • सड़क को पक्की करने का हड़प्पा सभ्यता का एकमात्र उदाहरण – मोहनजोदड़ो
  • सांप दबाये गरुण का चित्रण व एक मुद्रा पर खरगोश का अंकन – हड़प्पा
  • हठी का कपालखण्ड व एकशृंगी पशु आकृति वाले मुहर कहा से प्राप्त हुए हैं – मोहनजोदड़ो
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सर्वप्रथम खुदाई खुदाई – रोपड़
  • सौंदर्य प्रसाधन में लिपस्टिक तथा इत्र रखने के वर्तन का साक्ष्य – चन्हूदड़ो से
  • नगर नियोजन शतरंज या जाल के आकार का और सड़के सामानांतर – बनबाली
  • 16 महाजनपदों में से कितने गंगा घाटी में थे – 10
  • सबसे महत्वपूर्ण आर्य कबीला भरत था इसके शासक वर्ग का नाम क्या था – त्रित्सु
  • ऋग्वेद में सिंधु की सहायक नदी – त्रिष्टमा
  • किस नदी के तट पर इंद्र ने उषा को हरा कर रथ के टुकड़े कर दिए – विपासा(व्यास)
  • हड़प्पाई समाज किन चार वर्गों पर आधारित था – योद्धा, विद्वान्, व्यापारी व श्रमिक
  • चित्रित धूसर मृदभांड से सम्बंधित सबसे बड़ा हड़प्पाई स्थल- बुखारी
  • हड़प्पा की कब्र से ताबूत भी मिला है यह किसकी लकड़ी का बना है – देवदार
  • चित्रित धूसर मृदभांड का प्रारंभिक साक्ष्य 1946 में से प्राप्त हुआ – अहिच्छत्र
  • कुरु वंश का अंतिम शासक कौन था – निचक्षु
  • गुहूँ के लिए गोधूम शब्द का उल्लेख है – बाजसनेई संहिता में
  • स्त्रियों की तुलना मदिरा, विष व पासा से की गयी है – मैत्रायिणी संहिता में
  • ऋग्वेद की पवित्रतम नदी, इसी के तट पर ऋग्वेद की ऋचाओं की रचना हुई थी – सरस्वती
  • ऋग्वेद में धन्व शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया गया है – मरुस्थ
  • सभा व् समिति के अतिरिक्त किस एक संस्था का जिक्र 22 बार हुआ है – विदथ
  • ऋग्वेद में गुप्तचर को क्या कहा गया है – स्पश
  • ऋग्वेद के 9वें मण्डल के सभी कितने सूक्त सोम को समर्पित हैं – 114

  • ऋग्वेद में किन दो जैन तीर्थांकरों के नाम मिलते हैं – जिन व अरिष्टनेमि
  • अपने अग्रज से पूर्व विवाह करने वाले अनुज को क्या कहा जाता था – परिवित्त
  • कौनसा वेद एक गद्य ग्रन्थ है – यजुर्वेद
  • शल्य क्रिया का उल्लेख किस वेद में मिलता है – अथर्ववेद
  • प्रथम धर्म सुधारक जिसने यज्ञ का विरोध किया – ऋषि दीर्घतम
  • सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में चारो आश्रमों का उल्लेख मिलता है – जाबालोपनिषद
  • ब्रह्मचर्य आश्रम का प्रारम्भ किस संस्कार से प्रारम्भ होता है – उपनयन
  • सतलज से यमुना तक का क्षेत्र किस नाम से जाना जाता था – ब्रह्मवर्त
  • ऋग्वेद के नदी सूक्त ( दसवें मण्डल) में कितनी नदियों का जिक्र हुआ है – 42
  • ऋग्वेद के नदी सूक्त ( दसवें मण्डल) में कितनी नदियों का नामोल्लेख हुआ है – 19
  • कबीले के लोग राजा को स्वेच्छा से एक कर देते थे – बलि
  • ऋग्वेदिक आर्यों का प्रमुख पेशा – पशुचारण
  • इनका द्वितीयक पेशा – कृषि
  • ऋण देकर ब्याज लेने वालो को या कहा जाता था – बैकनाट
  • नर्मदा के दक्षिण में स्थित एकमात्र महाजनपद – अस्सक/अश्मक/अश्वक
  • किस महाजनपद की राजधानी माहिष्मती थी – दक्षिणी अवन्ति
  • कौनसा महाजनपद वर्तमान पाकिस्तान के पेशावर व रावलपिंडी में था – गांधार
  • महावंश में बिम्बिसार को किसका पुत्र बताया गया है – भाटीय
  • यज्ञ की तुलना फूटी हुयी नाव से किस ग्रन्थ में की गयी है – मुण्डकोपनिषद
  • आयुर्वेद किस वेद का उपवेद है – ऋग्वेद
  • अयोध्या का उल्लेख सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में मिलता है- ऋग्वेद
  • संपूर्ण वैदिक साहित्य को चार भागों में बाटने का श्रेय – वेदव्यास को
  • पहली बार भक्ति की अवधारणा विकसित हुयी – श्वेताश्वर उपनिषद् में
  • पोरस पर विजय के उपलक्ष्य में सिकंदर ने कौनसा नगर बसाया – निकाईया
  • सिकंदर ने अपने प्रिय घोड़े की स्मृति में कौनसा नगर बसाया – बुकफेला
  • भारत भूभाग पर सिकंदर की अंतिम विजय – पाटल राज्य
  • संस्कृत का प्रथम बड़ा अभिलेख – रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
  • बिम्बिसार ने किसे पराजित कर अंग महाजनपद को मगध में मिला लिया – ब्रह्मदत्त
  • किस शासक को पुराणों में काकवर्ण कहा गया है – कालाशोक
  • ग्रीक लेखकों ने किसे अग्रमीज या जैन्द्रमीज कहा है – धनानंद
  • चन्द्रगुप्त मौर्य किस वंश से सम्बंधित था – पिप्पलिवन के मोरिय
  • झेलम तथा चिनाव के मध्य स्थित किस राज्य का शासक पोरस था – पुरु
  • यजुर्वेद का अंतिम अध्याय कोनसा है – ईशोपनिशद
  • अथर्ववेद की दो शाखाएं कौन कौन सी है – शौनक और पिप्पलाद

  • 6 वेदांग – शिक्षा, व्याकरण, छंद, कल्प, निरुक्त व ज्योतिष
  • अजातशत्रु को बौद्ध साहित्य में पितृहन्ता स्वीकारा गया है परन्तु जैन साहित्य में – नहीं
  • खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख – प्रथम प्रशस्ति अभिलेख है
  • पुष्यमित्र शुंग द्वारा कराये दो अश्वमेज्ञ यज्ञ की जानकारी – धनदेव के अयोध्या अभिलेख से
  • “मेरे घोड़े तीन समुद्र का पानी पीते हैं” – गौतमीपुत्र शातकर्णी
  • क्षत्रिय का शाब्दिक अर्थ – क्षेत्र पर अधिकार करने वाला
  • मूल रूप से सात गोत्र माने जाते हैं, आठवां किसका है – अगस्त्य ऋषि का
  • सामवेद के कुल कितने सूक्त छोड़कर बाकी सारे ऋग्वेद से लिए गए हैं – 75
  • किसने शूद्रों को अनार्य कहा और सवर्णो का जूठा भोजन ग्रहण करने की व्यवस्था दी – गौतम
  • अनुलोम और प्रतिलोम विवाहों के आधार पर जाती का निर्धारण सर्वप्रथम किसने किया – बौधायन
  • प्रारंभिक बौद्ध ग्रंथों में निम्न जातियों के लिए किस शब्द का प्रयोग होता था – हिनसिप्प
  • पिता द्वारा पुत्र को दान में देने व बेचने का संकेत मिलता है – सूत्र साहित्य में
  • अपनी इच्छा से वर चुनने वाली कन्या – पतिव्रा
  • कलिंग में एक नहर का निर्माण किस शासक ने कराया था – महापद्मनंद
  • ब्रह्मा के चार अंगो से चार वर्णो की उत्पत्ति का विवरण किस पुस्तक से प्राप्त होता है – मनुस्मृति
  • विष्णु के चार अंगो से चार वर्णो की उत्पत्ति का विवरण कहाँ से प्राप्त होता है – पुराण
  • किस ग्रन्थ में वर्णो की उत्पत्ति गुण तथा कर्म के आधार पर बताई गयी है – गीता
  • सर्वप्रथम किस काल में वर्ण व्यवस्था का आधार जन्म को मन गया है – सूत्रकाल
  • महावीर स्वामी की कठोर तपस्या का वर्णन – कल्पसूत्र व अचरांग सूत्र में
  • महावीर ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ पर दिया – राजगृह के वितुलाचल पर्वत पर
  • किसकी मृत्यु पर 36 गणराज्यों में दीपावली मनाई गयी थी – महावीर स्वामी
  • महावीर ने अपने समस्त अनुयाइयों को कितने गणों में विभक्त किया – 11
  • महावीर की मृत्यु के बाद सिर्फ एक गणधर जीवित बचा- सुधर्मन
  • किस राज्य की स्त्रियों ने यूनानियों के विरुद्ध युद्ध में भाग लिया – अश्वक
  • कृष्ण द्वारा कालिया को वश में करने का उल्लेख मिलता है – हरिवंश पुराण में
  • ऋषभदेव व अरिष्टनेमि की चर्चा ऋग्वेद के किस सूक्त में हुयी है – केसी सुक्त
  • 100 वर्ष की अवस्था में बंगाल के सम्मेद शिखर में शरीर त्यागने वाले जैन तीर्थांकर – पार्श्वनाथ
  • महावीर स्वामी के दामाद जमाली द्वारा चलाया गया सम्प्रदाय- बहुरतवाद
  • कल्पसूत्र के लेखक कौन हैं – भद्रबाहु
  • वैसे तो जैन धर्म नास्तिक है परन्तु बौद्ध धर्म की अपेक्षा- आस्तिक
  • गौतम बुध के गोत्र का नाम क्या था – गौतम
  • गौतम बुध के प्रिय घोड़े का नाम क्या था – कंथक
  • किस धर्म में संल्लेखना( उपवास द्वारा जीवन त्यागना ) की प्रथा है – जैन धर्म
  • जैन धर्म में कितने प्रकार के पापों की परिकल्पना है – 18
  • जैन धर्म में अंतिम केवलिन – जम्बूस्वामी
  • किस जैन सम्मलेन में सभी आगम साहित्य को लिपिबद्ध किया गया – 3rd
  • किस ग्रन्थ में हूण नरेश तोरमाण की जानकारी है – कुवलयमाल (लेखक-उद्योतन सूरी )
  • ‘भद्रबाहुचरित्र’ में किस शासक के राजयकाल की घटनाएं हैं – चन्द्रगुप्त मौर्य
  • किस बौद्ध संगीति में 10 नियमो पर मतभेद उभरा – द्वितीय
  • बौद्धों का एक उपसम्प्रदाय जो आत्मा के अस्तित्व को स्वीकार करता है – समित्या

  • बौद्धों की किस शाखा के लिए बुद्ध शिक्षक थे देवता नहीं – हीनयान
  • बौद्ध धर्म की महायान शाखा के विकास का श्रेय किसको जाता है – नागार्जुन
  • गौतम बुध ने सर्वप्रथम किन दो व्यापारियों को दीक्षा दी – तपस्सु और मल्लिक
  • बुध ने कहाँ पर प्रजापति गौतमी को संघ में प्रवेश दिया – वैशाली
  • प्रसिद्ध डाकू अंगुलिमाल का कथानक किस महाजनपद से जुड़ा हुआ है – कोशल
  • मृत्यु से पहले बुध का अंतिम वर्षाकाल कहाँ व्यततीत हुआ — वैशाली
  • बुद्ध के मृत्यु स्थल (कुशीनगर) का आधुनिक नाम – कसिया (जिला देवरिया)
  • प्रथम बौद्ध संगीति राजगृह में किस जगह हुयी थी – सप्तपर्णी गुफा
  • किस ग्रन्थ में भगवन बुद्ध के 84000 पूर्व जन्मो की 500 से अधिक गाथाएं हैं – जातक
  • 16 महाजनपदों का विवरण किस जातक में है – असंपदा जातक
  • भारतीय व्यापर और विदेशों से पक्षियों का आयात का वर्णन – बावेरु जातक
  • कनिष्क कालीन सर्वास्तिवाद सम्प्रदाय के अश्वघोष कहाँ के निवासी थे – अयोध्या
  • बुद्ध के चचेरे भाई का नाम क्या था – सौन्दरानन्द
  • बौद्ध संघ में सदस्यता सभी जातियों को थी जिसकी निम्तम आयु क्या थी – 15 वर्ष
  • भिक्षुओं की 10 प्रतिज्ञाओं में क्या शामिल नहीं था – पूर्णतः शाकाहारी रहना
  • बुद्ध के जीवन की घटनाएं और धार्मिक विचारों के उपदेशों का संग्रह – सुत्तिपिटक
  • भिक्षु संघ का संविधान व संघ से सम्बंधित नियम – विनयपिटक
  • उच्च धर्म व उच्च ज्ञान से संबंधित – अभिधम्मपिटक
  • नागार्जुन द्वारा लिखित महायान शाखा की सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक – प्रज्ञापारिमिता
  • किस सम्प्रदाय में दंतकथाओं (अवदान ) का बहुत बड़ा भण्डार है – महायान
  • बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ पर दिया – सारनाथ के ऋषिपत्तन मृगदाव में
  • बौद्ध धर्म का सर्वाधिक प्रसार किस राज्य में हुआ – कोसल
  • बुद्ध ने सर्वाधिक समय कहाँ पर बिताया – श्रावस्ती
  • बुद्ध के काल में ही मगध ने किसके नेतृत्व में वैशाली पर आक्रमण किया – अजातशत्रु
  • ब्रह्मगिरि अभिलेख में किस प्राचीन नगर की सुचना प्राप्त होती है – इशिला
  • सभी शिलालेखों में लेखकों द्वारा की गयी गलती का उल्लेख – 14 वें (अंतिम) शिलालेख में
  • बुद्ध ने सर्वप्रथम वैशाली में किसको अपन अगुरु बनाया – आलार कलाम
  • आलार कलाम किस किस दर्शन के विद्वान् थे – सांख्य दर्शन
  • इनके बाद बुद्ध गया में किसके शिष्य बने – उद्धक रामपुत्र के
  • गृहत्याग की घटना के बाद महावीर स्वामी क्या कहलाये – यति
  • वराहमिहिर का जन्म स्थान क्या है – कपित्थक
  • किस गुप्त शासक ने गुप्तों के राष्ट्रीय प्रतीक गरुण को हटाकर मयूर कर लिया – कुमारगुप्त
  • नीतिसार (गुप्तकाल में लिखित) के लेखक – कामंदिक
  • ऋग्वेद में सर्वाधिक (270) बार किस पशु का जिक्र मिलता है – घोडा
  • बौद्ध की हीनयान शाखा का विस्तार – श्रीलंका, बर्मा, श्याम, कम्बोडिया और लाओस
  • बौद्धों की महायान शाखा का विस्तार – मध्य एशिया और चीन



  • बौद्धों की बज्रयान शाखा का विस्तार – चीन, तिब्बत और जापान
  • एकमात्र स्तम्भलेख जिसपर अशोक के सात आदेश खुदे हुए हैं – दिल्ली टोपरा
  • साँची के स्तूप मध्यप्रदेश के किस जिले में हैं – रायसेन
  • किस हिंद यूनानी राजा के सिक्कों पर बलराम का चित्र मिलता है – अगाथोक्लीस ऑफ़ बैक्ट्रिया
  • बुद्ध ने सर्वाधिक (21 बार) उपदेश कहाँ दिए – श्रावस्ती
  • किसने जैन धर्म को दक्षिण भारत में फैलाया – संप्रीति ने
  • चक्रवर्ती शासक की अवधारणा सर्वप्रथम – अर्थशास्त्र
  • अश्वमेद्य यज्ञ का प्रारम्भ किस काल में हुआ – शुंग
  • कौटिल्य ने किसकी खेती को निकृष्ट माना है – ईख
  • किस पुस्तक के अनुसार भारत में दास प्रथा का अस्तित्व नहीं – इण्डिका
  • किसके अनुसार कश्मीर में अशोक का उत्तराधिकारी – जालौक( शैव)
  • अशोक की तरह देवनामप्रिय की उपाधि धारण करने वाला मौर्य शासक – दशरथ
  • चन्द्रगुप्त मौर्य ने काठियावाड़ प्रान्त का शासक किसको नियुक्त किया – पुष्यगुप्त वैश्य
  • सुदर्शन झील का कार्य अशोक के किस गवर्नर ने पूर्ण कराया – तुषास्प
  • मेगस्थनीज के अतिरिक्त किसने इण्डिका नामक ग्रन्थ लिखा – एरियन
  • किन ग्रंथों में चन्द्रगुप्त को शूद्र कहा गया है – मुद्राराक्षस और पुराणों
  • सर्वप्रथम किसने मोर को मौर्य वंश का चिन्ह बताया – ग्रुनवेडल
  • चन्द्रगुप्त मौर्य के किस गवर्नर ने सुदर्शन झील का निर्माण कराया – पुष्यगुप्त
  • हरिषेण के अनुसार जैन मुनि बनने के बाद चन्द्रगुप्त का नाम – विशाखाचार्य
  • राजा बनने से पूर्व अशोक कहाँ का शासक था – उज्जयिनी
  • राजतरंगिणी में किसे मौर्य साम्राज्य का प्रथम शासक माना गया है – अशोक
  • किसके अनुसार अशोक ने श्रीनगर की स्थापना की – ह्वेनसांग
  • अशोक के एकमात्र अभिलेख में अशोक कालीन करों का विवरण मिलता है – रुम्मिनदेई
  • मौर्यकाल में वित्तीय वर्ष कब प्रारम्भ होता था – जुलाई (असाढ़)
  • महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थों पर श्रद्धालुओं द्वारा बनवाये गए स्तूप – संकल्पित
  • मौर्य युगीन रथ का पहिया कहाँ से प्राप्त हुआ है – बुलंदी बाग़
  • रुद्रदामन ने अपनी पुत्री का विवाह किससे किया – वशिष्ठीपुत्र पुलमावी
  • अशोक किसकी सहायता से शासक बनता है – मंत्री राधागुप्त
  • केवल एक प्रकार के विवाह में ही दहेज़ प्रथा प्रचलित थी – आसुर
  • अशोक के कौनसे अभिलेख में आजीवक सम्प्रदाय की चर्चा – सातवें
  • बुद्ध द्वारा उपयोग में लायी गयी वस्तुओं के ऊपर बने स्तूपों को क्या कहा जाता है – पारभौमिक
Telegram GroupJoin Now