RRB Group D Exam Computer Practice Set -1 : कंप्यूटर के इन 25 प्रश्नो का अध्ययन जरूर करें

Telegram GroupJoin Now

प्रश्न -: कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया ?
उत्तर -: कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बेबेज ने किया ।
प्रश्न -: कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर -: कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है।
प्रश्न -: कैलकुलेटर का आविष्कार किसने किया ?
उत्तर -: कैलकुलेटर के आविष्कारक का नाम पास्कल है।
प्रश्न -: आधुनिक कंप्यूटर की खोज सर्वप्रथम कब हुई ?
उत्तर -: सन् 1946 में सर्वप्रथम आधुनिक कंप्यूटर की खोज हुई।
प्रश्न -: कंप्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई क्या है ?
उत्तर -: कंप्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई बिट है ।
प्रश्न -: बाइनरी नंबर प्रणाली में कितने अंक होते हैं ?
उत्तर -: बाइनरी नंबर प्रणाली में 0 और 1 अंक होते हैं।

प्रश्न -: 1 बाइट में कितने बिट होते हैं ?
उत्तर -: 1 बाइट में 8 बिट होते हैं ।
प्रश्न -: 1 किलो बाइट में कितने बाइट होते हैं ?
उत्तर -: 1 किलो बाइट में 1024 बाइट होते हैं।
प्रश्न -: 1 मेगा बाइट में कितने किलो बाइट होते हैं ?
उत्तर -: 1 मेगा बाइट में 1024 किलो बाइट होते हैं।
प्रश्न -: 1 गीगा बाइट में कितने मेगा बाइट होते हैं ?
उत्तर -: 1 गीगा बाइट में 1024 मेगा बाइट होते हैं।
प्रश्न -: विश्व के सबसे पहले डिजिटल कंप्यूटर का नाम क्या था ?
उत्तर -: विश्व के पहले कंप्यूटर का नाम इनियेक था।
प्रश्न -: विश्व के सबसे पहले सुपर कंप्यूटर का नाम क्या है ?
उत्तर -: विश्व के पहले सुपर कंप्यूटर का नाम क्रे के. 1 – एस है।
प्रश्न -: विश्व का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर कब बना ?
उत्तर -: विश्व का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर 1979 में बनकर तैयार हुआ था । इसे अमेरिका की क्रे रिसर्च कंपनी ने बनाया था।

प्रश्न -: भारत में प्रथम डिजिटल कंप्यूटर का आगमन कब हुआ ?
उत्तर -: सन् 1955
प्रश्न -: भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का नाम क्या है ?
उत्तर -: भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का नाम सिद्धार्थ है।
प्रश्न -: भारत में प्रथम कंप्यूटर का निर्माण किसने किया था ?
उत्तर -: भारत में प्रथम कंप्यूटर का निर्माण इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने किया था।
प्रश्न -: भारत में विकसित परम सुपर कंप्यूटर का विकास किस संस्था ने किया है ?
उत्तर -: भारत के परम नामक सुपर कंप्यूटर का विकास पुणे स्थित सी – डेक नामक संस्था ने किया है।
प्रश्न -: भारत में खोजे गए पहले कंप्यूटर वायरस का नाम क्या है ?
उत्तर -: सी ब्रेन कंप्यूटर वायरस
प्रश्न -: विश्व में सर्वाधिक कंप्यूटर वाला देश कौन सा है ?
उत्तर -: विश्व में सबसे ज्यादा कंप्यूटर संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं।

Tags: RRB Group D Exam Computer Practice Set -1



Telegram GroupJoin Now