90+ मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित – Paheliyan with Answer in Hindi

Telegram GroupJoin Now

पहेली – ऐसी कौन सी चीज है , जो दिन रात चलती रहती है |
जवाब – नदी , समय
पहेली – लड़कियों की ऐसी कौन सी चीज है , जो हमेशा बढ़ती रहती है |
जवाब – बाल
पहेली – ऐसा कौन सा दुकानदार है , जो माल भी लेता है और दाम भी लेता है |
जवाब – नाई
पहेली – चारपाई को अक्षरों 3 अक्षरों में कैसे लिखेंगे |
जवाब – 4 पाई or 4 Pi
पहेली – ऐसा कौन सा नाम है , जिसे हम हिंदी , अंग्रेजी और गणित तीनों भाषाओं में लिख सकते हैं |
जवाब – विनोद ( V 9 द )
पहेली – ऐसा कौन सा काम है , जो हम भारत में दो बार नहीं कर सकते |
जवाब – भारत में हम दो बार आधार कार्ड नहीं बनवा सकते |
पहेली – ऐसी कौन सी चीज है , जिसे हम बंद तो कर सकते हैं , लेकिन खोल नहीं सकते |
जवाब – अलार्म

पहेली – ऐसी कौन सी चीज है , जो सुबह हरी , दोपहर को काली , शाम को नीली और रात को हरी दिखाई देती है |
जवाब – बिल्ली की आंख
पहेली – ऐसा कौन सा गेट है , जिसमे से हम निकल नहीं सकते |
जवाब – कोलगेट
पहेली – ऐसी कौन सी चीज है , जो आपकी मुट्ठी में तो है पर आपके बस में नहीं है |
जवाब – हाथों की लकीरें
पहेली – वह कौन है , जो गूंगा , बहरा और अंधा है , लेकिन हमेशा सच ही बोलता है |
जवाब – दर्पण
पहेली – वह कौन है , जो रात में रोती है , लेकिन दिन में चैन से सोती है |
जवाब – मोमबत्ती
पहेली – अंग्रेजी का ऐसा कौन सा शब्द है , जो डेढ किलोमीटर लंबा है |
जवाब – 1 Mile
पहेली – ऐसा ऐसी कौन सी चीज है , जिसे कोई चुरा नहीं सकता |
जवाब – ज्ञान
पहेली – ऐसी कौन सी चीज है , जिसे पीटने पर लोगों को मजा आता है |
जवाब – ढोलक

Read Also: 100+ मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित



पहेली – ऐसा कौन सी चीज है , जिसका सिर नहीं होता , परंतु वह फिर भी टोपी पहनता है |
जवाब – बोतल
पहेली – दुनिया की करता सैर , धरती पर नहीं रखता पैर , दिन में सो जाता , रात को मेरे बिना अंधेरा हो जाता , तो बताओ कौन हूं मैं |
जवाब – चांद
पहेली – गर्मी में हर इंसान को आता , हवा देखकर मैं भाग जाता , तो बताओ मेरा नाम क्या है कहलाता |
जवाब – पसीना
पहेली – ठंड में मुझे खरीदते , खरीदने पर मैं रहता काला | जब मुझे जलाते , हो जाता लाल , ठंड को भगाता में , तो बताओ मेरा नाम |
जवाब – कोयला
पहेली – सबके पास रहती मैं , छांव आते ही हो जाती गायब में , तो बताओ कौन कहलाती मैं |
जवाब – परछाई
पहेली – बीमार नहीं रहती , फिर भी खाती है गोली , बच्चे बूढ़े डर जाते हैं सुनकर इसकी बोली |
जवाब – बंदूक
पहेली – हमने देखा अजीब बंदा , सूरज के सामने रहता ठंडा , धूप में जरा नहीं घबराता , ना देखे सूरज मुंह लटक जाता |
जवाब – सूरजमुखी
पहेली – हाथी घोड़ा ऊंट नहीं , खाए ना दाना घास , सदा ही धरती पर चले , होए ना कभी उदास |
जवाब – साईकिल

पहेली – तीन अक्षर का नाम है, आगे से पढ़ो या पीछे से मतलब एक समान है।
जवाब – जहाज
पहेली – एक मंजिला है घर मेरा। उसमें रखा है हरा कंप्यूटर, हरा मेज, हरा बिस्तर, हरा कालीन और हरा नल – हर तरफ सब कुछ है हरा-हरा, तो बताओ जरा सीढ़ी का रंग क्या होगा?
जवाब – एक मंजिला घर है, इसलिए कोई सीढ़ी नहीं है।
पहेली – कटोरे पर कटोरा, बेटा बाप से ज्यादा गोरा।
जवाब – नारियल

Tags: 90 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित ,20 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित 100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित हंसाने वाली पहेलियां नई पहेलियाँ खतरनाक पहेली इन हिंदी मजेदार पहेली हिंदी पहेली उत्तर सहित 2023

Telegram GroupJoin Now