अजमेर जिला दर्शन (Ajmer District GK in Hindi)

Telegram GroupJoin Now

अजमेर जिला दर्शन:- इस पोस्ट में अजमेर का सामान्य परिचय, अजमेर के उपनाम, अजमेर का क्षेत्रफल, अजमेर का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार, अजमेर के प्रमुख मेले और त्यौहार, अजमेर के प्रमुख मंदिर, अजमेर के पर्यटन स्थल, अजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल, अजमेर जिले की खनिज संपदा, अजमेर के सामान्य ज्ञान, अजमेर जिले के अभयारण्य इत्यादि को शामिल किया गया हैं।

अजमेर का सामान्य परिचय:-

अजमेर जिले का क्षेत्रफल : 8481 वर्ग किलोमीटर है।

 अजमेर के शासक पृथ्वीराज चौहान तृतीय के तराइन के द्वितीय युद्ध में मोहम्मद गोरी से पराजित होने से यहां पर मुस्लिम शासन की स्थापना हो गई थी। जिसके कारण अजमेर दिल्ली सल्तनत के अधीन हो गया था। अकबर द्वारा 1558 ईस्वी में अजमेर को मुगल साम्राज्य में मिला दिया गया।

अंग्रेजी शासन के काल में एजीजी का कार्यालय सबसे पहले अजमेर में स्थापित किया गया लेकिन बाद में इसे सिरोही के माउंट आबू में स्थानांतरित कर दिया गया।

 इंग्लैंड के शासक जेम्स प्रथम के दूत सर टॉमस रो 1615 में 22 दिसंबर को अजमेर आए थे तथा उन्होंने अकबर के किले में जहांगीर से 10 जनवरी 1616 को मुलाकात की थी।



दानवीर सेठ दामोदर दास राठी जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में जूझ रहे क्रांतिकारियों को खुले हाथों से आर्थिक एवं वित्तीय सहायता प्रदान की थी वह भी अजमेर के ब्यावर के थे।

मैग्सेसे पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध समाज सेविका श्रीमती अरुणाराय ने सूचना के अधिकार कानून बनाने एवं जवाबदेही एवं पारदर्शी प्रशासन की स्थापना के अधिकार के लिए आंदोलन की शुरुआत 6 अप्रैल 1995 को अजमेर जिले के ब्यावर से ही की थी।

अजमेर की स्थापना

देश के प्रथम पूर्ण साक्षर जिले के पुरस्कार से सम्मानित एवं सांप्रदायिक सद्भाव का संगम राजस्थान के अजमेर जिले की स्थापना चौहान शासक अजय राज ने 1113 में की थी।

अजमेर जिले के उपनाम:-

राजस्थान का नाका, राजस्थान का हृदय(केंद्रीय स्थिति), साम्प्रदायिक सद्भाव का संगम, राजपूताने की कुंजी, पूर्व का जिब्राल्टर, राजस्थान का नाका, भारत का मक्का, पृथ्वीपुर/अजयमेरु (प्राचीन नाम)

अजमेर के विधानसभा क्षेत्र:-

अजमेर के विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 8 है, जो निम्न है –  

  1. किशनगढ़ 
  2. पुष्कर  
  3. अजमेर उत्तर   
  4. अजमेर दक्षिण  
  5. नसरीराबाद   
  6. ब्यावर  
  7. मसूदा    
  8. केकड़ी

अजमेर की स्थिति:–

अक्षांशीय स्थिति:- 25°38′ उत्तरी अक्षांश से 26°58′ उत्तरी अक्षांश  तक।

देशांतरीय स्थिति:- 73°54′ पूर्वी देशान्तर से 75°22′ पूर्वी देशान्तर तक है।

2011 की जनसंख्या के अजमेर के आंकड़े:–  

  • कुल जनसंख्या : 25,83,05 
  • पुरुष : 13,24,085
  • स्त्री : 12,58,967 
  • दशकीय वृद्धि दर : 18.6%
  • साक्षरता दर : 69.3%  
  • पुरुष साक्षरता : 82.4% 
  • लिंगानुपात : 951
  • जनसंख्या घनत्व : 305
  • महिला साक्षरता : 55.7%

अजमेर में पर्यटन स्थल:-

  • अब्दुलाखां और बीबी का मकबरा
  • तारागढ़ दुर्ग (गढ़ बिठली) :- तारागढ़ दुर्ग, गढ बिठली दुर्ग, अजयमेरू दुर्ग, राजपूताना की कुंजी, राजस्थान का जिब्राल्टर (बिशप हेबर ने) आदि इसके उपनाम है।
  • टॉडगढ़ दुर्ग, अजमेर :- निर्माण कर्नल जेम्स टॉड ने करवाया।
  • रूठी रानी का महल (राव मालदेव की पत्नी उमादे रुठ कर रही)
  • हाथी भाटा
  • केहरीगढ़ दुर्ग, अजमेर
  • ढाई दिन का झोंपड़ा :- कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया (16 खम्भों की राजस्थान की प्रथम मस्जिद), इसका प्राचीन नाम संस्कृत कंठाभरण पाठशाला(निर्माण- विग्रहराज चतुर्थ, इसकी दीवारों पर हेरिकेलि नाटक के अंश लिखें थे) था।
  • जिनदत सूरी मंदिर(दादाबाड़ी)
  • पृथ्वीराज स्मारक, अजमेर
  • जुबली क्लॉक टावर :- महारानी विक्टोरिया की स्मृति में बनाया गया
  • सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक 
  • बाघेरा का तोरण द्वार :- डोला मारू के विवाह का साक्षी
  • टूकड़ा का मकबरा (किशनगढ़)
  • संतोष बावला की छतरी (पुष्कर)
  • ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह, अजमेर
  • आंतेड़ की छतरियां (दिगम्बर जैन)
  • राजस्थान का एकमात्र कल्पवृक्ष :– मांगलियावास (हरियाली अमावस(श्रावण अमावस) का कल्पवृक्ष का मेला लगता है)

अजमेर की नदियां –

लूनी नदी, बनास, खारी, रूपमती, सागरमती, डाई आदि।

अजमेर जिले के मेले और त्यौहार – 

ख्वाजा साहब का उर्स – ख्वाजा साहब का उर्स भी राजस्थान के अजमेर में रज्जब माह की 1 से 6 तारीख तक भरता है।

पुष्कर मेला :- पुष्कर मेला अजमेर में पुष्कर नामक स्थान पर कार्तिक शुक्ला एकादशी से पूर्णिमा तक भरता है।

कल्पवृक्ष मेला – यह मेला अजमेर में मांगलियावास नामक स्थान पर श्रावण मास की हरियाली अमावस्या को भरता है। 

अजमेर जिले के प्रमुख मंदिर –

  1. रंगनाथ जी का मंदिर –
  2. सोनीजी की नसियां (लाल मंदिर)
  3. ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर
  4. सावित्री मंदिर
  5. वराह मंदिर, पुष्कर
  6. रामदेवरा थान
  7. गायत्री मंदिर
  8. काचरिया मंदिर एवं नवग्रह मंदिर
  9. सलेमाबाद
  10. आंतेड़ की छतरियां

तारागढ़ दुर्ग (गढ़ बिठली):-

  • तारागढ़ दुर्ग के उपनाम – तारागढ़ दुर्ग, गढ बिठली दुर्ग, अजयमेरू दुर्ग, राजपूताना की कुंजी, राजस्थान का जिब्राल्टर (बिशप हेबर ने)
  • इस दुर्ग में शाहजहां के बेटे दाराशिकोह का जन्म हुआ था।
  • तारागढ़ दुर्ग सर्वाधिक आंतरिक आक्रमण सहने वाला दुर्ग है।
  • तारागढ़ दुर्ग के भीतर प्रसिद्ध मुस्लिम संत मीरा साहब की दरगाह भी स्थित है।
  • इस दुर्ग की तलहटी में 1113 ईस्वी में चौहान शासक अजय राज के द्वारा अजमेर शहर की स्थापना की गई।
  • इस दुर्ग में स्थित मीरा साहब की दरगाह तारागढ़ के प्रथम गवर्नर मीर सैयद हुसैन खिंगसवार की है, जिन्होंने इस किले की रक्षा के लिए 1202 ईसवी में अपने प्राणों की आहुति दी थी।
  • शाहजहां के पुत्रों के बीच हुए उत्तराधिकार युद्ध के दौरान धौलपुर युद्ध में शाही सेना की पराजय के बाद दाराशिकोह ने तारागढ़ दुर्ग में आकर शरण ली थी।

केहरीगढ़ दुर्ग, अजमेर:-

  • दुर्ग के आंतरिक भाग को ‘जिवरक्खा महल’ भी कहा जाता है।
  • यह वर्तमान में एक हेरिटेज होटल के रूप में संचालित है।
  • यह केहरीगढ़ दुर्ग गुंदोलाव तालाब के किनारे किशनगढ़ (अजमेर) में स्थित है।

टॉडगढ़ दुर्ग, अजमेर:-

  • पूर्व में इस स्थान को बोराडवाड़ा कहा जाता था।
  • अजमेर जिले में स्थित इस दुर्ग का निर्माण कर्नल जेम्स टॉड ने करवाया था।
  • इस दुर्ग में विजय सिंह पथिक और राव गोपाल सिंह खरवा को नजरबंद किया गया था।

अढ़ाई दिन का झोपड़ा, अजमेर:-

  • शुरू में यह एक संस्कृत पाठशाला के रूप में संचालित था।
  • अढाई दिन के झोपड़े का निर्माण चौहान शासक बीसलदेव (विग्रहराज चतुर्थ) द्वारा करवाया गया था।
  • इस प्रांत पर मोहम्मद गोरी का अधिकार हो जाने से मोहम्मद गोरी के सेनापति कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसे तोड़कर 1206 से 1210 ईस्वी के मध्य इसे अढाई दिन के झोपड़े में परिवर्तित कर दिया।
  • इसके बाद से ही इसे अढाई दिन के झोपड़े के रूप में जाना जाने लगा।

मैग्नीज दुर्ग, अजमेर:-

  • मैग्नीज दुर्ग मुस्लिम पद्धति पर बना एकमात्र दुर्ग है।
  • इस दुर्ग को  अकबर का दौलत खाना, अकबर का किला, शस्त्रागार, मैग्नीज दुर्ग भी कहा जाता है।
  • इंग्लैंड के शासक जेम्स प्रथम के दूत टॉमरो ने अकबर के किले में 10 जनवरी 1616 को जहांगीर से मुलाकात की थी।

आनासागर झील, अजमेर:-

  • आनासागर झील का निर्माण अर्णोराज ने 1137 विश्व में चंद्रा नदी के जल को रोककर करवाया था।
  • यह आनासागर झील अजमेर जिले के नाग पहाड़ व तारागढ़ के बीच स्थित है।
  • इस झील में बांडी नदी आकर गिरती है।
  • इसके किनारे शाहजहां ने संगमरमर की 5 बारहदरी का निर्माण करवाया था।
  • आनासागर झील के किनारे जहांगीर ने शाहीबाग/दौलत बाग का निर्माण करवाया था, जिसे वर्तमान में सुभाष उद्यान के नाम से भी जाना जाता है।

फॉयसागर झील, अजमेर:-

  • अकाल राहत के लिए बनाई गई यह राजस्थान की दूसरी झील है। 
  • फॉयसागर झील का निर्माण इंजीनियर फॉय के निर्देशन में अकाल राहत कार्य के तहत बांडी नदी पर बांध बनाकर करवाया गया था। 
  • इसमें अधिक जल भरने पर इसका पानी आनासागर झील में जाता है।

पुष्कर, अजमेर:-

  • पुष्कर के उपनाम:- पुष्कर को कोंकण तीर्थ, तीर्थराज, आदि तीर्थ आदि उपनामों से जाना जाता है।
  • हिंदुओं के पांच प्रमुख तीर्थों में से पुष्कर को सबसे पवित्र तीर्थ माना जाता है।
  • यहां पर पवित्र पुष्कर झील भी स्थित है, जिसमें 52 घाट है।
  • अजमेर में स्थित पुष्कर हिंदुओं का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। 
  • पुष्कर में विश्व प्रसिद्ध एकमात्र ब्रह्मा जी का मंदिर स्थित है।
  • पुष्कर में प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक का पुष्कर मेला भरता है, यह राजस्थान का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मेला है।
  • यहां कार्तिक स्नान का बड़ा महत्व है।
  • संतोष बावला की छतरी भी पुष्कर (अजमेर) में स्थित है।
  • पुष्कर झील के तट पर एक भव्य महल मानमहल स्थित है, जो आमेर के राजा मानसिंह द्वारा निर्मित है।

अजमेर के महत्वपूर्ण प्रश्न –

  1. देश की सबसे बड़ी संगमरमर मंडी एवं सबसे बड़ा हैंडलूम केंद्र किशनगढ (अजमेर) में स्थापित है।
  2. राजस्थान की प्रथम पुष्पमंडी (गनाहेडा गाँव, पुष्कर)
  3. आधुनिक व अंतरराष्ट्रीय स्तर का पावर लूम सिलोरा गांव अजमेर में स्थित है।
  4. राजस्थान का प्रथम हाईटेक डाकघर पुष्कर में
  5. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा राज्य का पहला राष्ट्रीय बीज मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी (अजमेर) में स्थापित है।
  6. देश का पहला सौर रेलवे स्टेशन अजमेर जिले में स्थित है।
  7. देश का पहला जिला जिसमें डाकिया ग्रीन व्हीकल जो सोलर एनर्जी से चलेगा और डाक बांटेगा – अजमेर ।
  8. राजस्थान की प्रथम डेयरी (पदमा डेयरी)
  9. राजस्थान में प्रथम ई लर्निंग व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रीय संस्थान की स्थापना केकड़ी (अजमेर) में की गई।
  10. राजस्थान की प्रथम आयुर्वेद औषध प्रयोगशाला
  11. राजस्थान का प्रथम सिस्मोग्राफ संयत्र
  12. राजस्थान में प्रथम नगर परिषद अजमेर में स्थापित है।
  13. राजस्थान की प्रथम सूती वस्त्र मिल (कृष्णा मिल, ब्यावर)
  14. राजस्थान का पहला हाईटेक डाकघर पुष्कर (अजमेर) में स्थापित है।
  15. राजस्थान का प्रथम फूड पार्क (रूपनगढ़)
  16. महिला हॉकी एकेडमी अजमेर में स्थित है।
  17. पावरलूम पार्क सिलोरा किशनगढ़ के पास अजमेर में स्थित है।
  18. सिंथेटिक हॉकी मैदान अजमेर में स्थित है।
  19. राजस्थान की प्रथम हाई सिक्योरिटी जेल
  20. सहकारी समिति 1905 में भिनाय (अजमेर) में स्थापित की गई।
  21. राजस्थान में 1857 की क्रांति की सबसे पहले शुरुआत नसीराबाद (अजमेर) से हुई थी।
  22. राजस्थान का प्रथम मिशनरी स्कूल (ब्यावर)
  23. राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी पदमा डेयरी 1975 में अजमेर में स्थापित की गई।
  24. राजस्थान का प्रथम केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बांदरसिंदरी गाँव, किशनगढ़)
  25. राजस्थान का पहला सहकारी उपभोक्ता भंडार अजमेर में है।
  26. राजस्थान की प्रथम सहकारी समिती (भिनाय 1905)
  27. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की स्थापना 1987 ईस्वी में अजमेर में की गई थी, जिसे शुरू में अजमेर विश्वविद्यालय के नाम से स्थापित किया गया था 5 मई 1992 को वर्तमान नाम दिया गया। इसका कार्यक्षेत्र सबसे ज्यादा विस्तृत है।
  28. राजस्थान का प्रथम पूर्ण साक्षर गाँव (मसूदा)
  29. केंद्रीय विश्वविद्यालय – बांदरसिंदरी (किशनगढ़, अजमेर) में स्थित है।
  30. देश का प्रथम बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र (तबीजी)
  31. केंद्र द्वारा अजमेर में गरीब नवाज विश्वविद्यालय एवं पृथ्वीराज चौहान केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाना प्रस्तावित है।
  32. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय 1 अगस्त 1957 को अजमेर में खोला गया।
  33. देश की एकमात्र बाल संसद (तिलोनिया गाँव, किशनगढ़)
  34. एकलव्य नाट्य संस्थान ब्यावर (अजमेर) में स्थित है।
  35. राजस्थान लोक सेवा आयोग का मुख्यालय अजमेर में स्थित है।
  36. राजस्थान राजस्व मंडल एवं मगरा लोक कला मंडल का मुख्यालय अजमेर में है।
  37. उत्तर भारत का प्रथम पूर्ण साक्षर जिला (1993)

इसमें आप सभी के लिए अजमेर का सामान्य परिचय, अजमेर के प्रमुख मेले और त्यौहार, अजमेर के पर्यटन स्थल, अजमेर जिले की खनिज संपदा, अजमेर जिले के अभयारण्य, अजमेर के प्रमुख मंदिर, अजमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल, अजमेर के उपनाम, अजमेर का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार, अजमेर का क्षेत्रफल, अजमेर के सामान्य ज्ञान एवं इसके अलावा जितने भी अजमेर जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य थे, उन सभी को शामिल कर पेश किया है। उम्मीद है कि आप सभी को यह पोस्ट अच्छी लगी होगी।

Tags: Ajmer District GK in Hindi, Pushkar tirth, GK Question in Hindi, Pushkar place, Ajmer Jila Darshan, Ajmer GK, Ajmer GK in Hindi, Ajmer Fort, GK Questions of Ajmer, Rajasthan gk questions, Rajasthan gk pdf in Hindi.

Telegram GroupJoin Now

1 thought on “अजमेर जिला दर्शन (Ajmer District GK in Hindi)”

Leave a Comment