भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Telegram GroupJoin Now

प्रश्न- भारतीय आबादी का कितना हिस्सा प्रत्यक्षतः कृषि पर निर्भर था? उत्तर➜ 2/3 भाग
प्रश्न- क्या दस्तकार एवं अन्य लोग भी खेती को अपने सहायक व्यवसाय के रूप में अपनाते थे? उत्तर➜हाँ
प्रश्न- क्या भारतीय कृषि उन्नतशील होने के साथ-साथ संपन्न भी थी? उत्तर➜हाँ
प्रश्न- ब्रिटिश शासन के पूर्व भारत का आंतरिक व्यापार तथा विदेशी व्यापार किस अवस्था में थे? उत्तर➜ अत्यंत उन्नत
प्रश्न- ब्रिटिश शासन का तृतीय चरण (1906-1947) किस प्रकार के शोषण का था? उत्तर➜ महाजनी पूंजीवादी शोषण
प्रश्न- ब्रिटिश शासन के पूर्व भारत की कितने फीसदी आबादी गावों में निवास करती थी? उत्तर➜ लगभग 90%
प्रश्न- ब्रिटिश शासन के पूर्व भारत के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया गया था? उत्तर➜ तीन श्रेणियों में
प्रश्न- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की तीन श्रेणियाँ कौन-कौन सी थीं? उत्तर➜ ( कृषक, (ii) दस्तकार तथा (i) नाई, धोबी, पुरोहित व चौकीदार
प्रश्न- भारत में ब्रिटिश शासन के शोषण को कितने चरणों में बाँटा जा सकता है? उत्तर➜ तीन
प्रश्न- ब्रिटिश शासन का प्रथम चरण (1757-1857) किस प्रकार के शोषण का था? उत्तर➜ व्यापारिक पूँजीवादी शोषण
प्रश्न- ब्रिटिश शासन का द्वितीय चरण (1858-1905) किस प्रकार के शोषण का था? उत्तर➜ औद्योगिक पूँजीवादी शोषण  
प्रश्न- दस्तकार श्रेणी में कौन लोग शामिल थे? उत्तर➜ बढ़ई, कुम्हार, लौहार, सुनार, मोची व बुनकर
प्रश्न- भारतीय अर्थव्यवस्था में किस चीज की प्रधानता रही है? उत्तर➜ कृषि
प्रश्न- भारतीय व्यापारियों द्वारा उत्पादकों से सीधे वस्तुएँ खरीदने पर किसने प्रतिबंध लगा दिया गया? उत्तर➜ईस्ट इंडिया कंपनी
प्रश्न- ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार की किस सामग्री पर एकाधिकार कर लिया? उत्तर➜कच्चे माल पर
प्रश्न- किस अर्थशास्त्री ने अपनी पुस्तक ‘Wealth of Nations’ में इसे एकपक्षीय वस्तुओं का अधिगमन तथा भारत से धन प्राप्ति को लूट की संज्ञा दी है? उत्तर➜एडम स्मिथ
प्रश्न- ब्रिटिश शासन के पूर्व भारत केवल अपनी आवश्यकता के लिए ही वस्तुओं का…….नहीं करता था बल्कि वस्तुओं का निर्यात भी किया जाता था? उत्तर➜ उत्पादन


प्रश्न- भारत से बाहर भेजी जाने वाली वस्तुओं में कौन सी वस्तुएँ शामिल थीं? उत्तर➜ मलमल, छींट, जरी के वस्त्र, लौह-इस्पात की वस्तुएँ, तंबाकू, गरम मसाले तथा हस्तशिल्प की कलात्मक वस्तुएँ
प्रश्न- भारत से बाहर भेजी जाने वाली वस्तुओं के बदले में भारत को कौन सी वस्तुएं मिलती थी? उत्तर➜सोना, चांदी व हीरे-जवाहरात
प्रश्न- क्या ब्रिटिश शासन काल से पहले भारत का विदेशी व्यापार उसके पक्ष में होता था? उत्तर➜ हाँ
प्रश्न- किसके शासन काल में भारतीय अर्थव्यवस्था को कई रूपों में उपनिवेशीय शोषण की समस्या का सामना करना पड़ा? उत्तर➜ब्रिटिश
प्रश्न- भारतीय अर्थव्यवस्था को किस प्रकार की अर्थव्यवस्था माना जाता है? उत्तर➜द्वैतवादी अर्थव्यवस्था
प्रश्न- भारतीय अर्थव्यवस्था को किस तरह की अर्थव्यवस्था में विभाजित किया जाता है? उत्तर➜ ग्रामीण तथा शहरी अर्थव्यवस्था
प्रश्न- भारतीय अर्थव्यवस्थां के किस स्वरूप के कारण सरकार की आर्थिक नीतियों का प्रभाव सभी क्षेत्रों पर समान रूप से नहीं पड़ता है? उत्तर➜ द्वैतवादी स्वरूप
प्रश्न- किस भारतीय ने अपनी पुस्तक ‘Poverty and UnBritish Rule in India’ में धन के निकास सिद्धांत का प्रतिपादन किया? उत्तर➜दादाभाई नौरोजी
प्रश्न- ब्रिटिश शासन के दौरान किस सिद्धांत के माध्यम से लोगों को बताया गया कि किस तरह से अंग्रेज भारत का धन धीरे-धीरे निकालकर अपने देश ले जा रहे थे? उत्तर➜धन का निकास सिद्धांत
प्रश्न- सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत संसाधनों को प्रयोग में लाए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था कौन करता है? उत्तर➜सरकार
प्रश्न- निजी क्षेत्र के अंतर्गत संसाधनों का स्वामित्व किसके हाथों में होता है? उत्तर➜निजी
प्रश्न- निजी क्षेत्र में आर्थिक क्रियाओं का संचालन व्यक्तिगत लाभ के लिए किस व्यवस्था के आधार पर किया जाता है? उत्तर➜ बाजार व्यवस्था
प्रश्न- केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएमओ) द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को कितने क्षेत्रों में विभाजित किया गया है? उत्तर➜तीन
प्रश्न- भारतीय अर्थव्यवस्था पूँजीवादी, समाजवादी व मिश्रित अर्थव्यवस्था में से किस श्रेणी में आती है? उत्तर➜ मिश्रित अर्थव्यवस्था
प्रश्न- मिश्रित अर्थव्यवस्था में किन-किन क्षेत्रों का सह-अस्तित्व होता है? उत्तर➜निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र
प्रश्न- सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत संसाधनों का स्वामित्व किसके हाथों में है? उत्तर➜सरकार
प्रश्न- केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा विभाजित भारतीय अर्थव्यवस्था के तीन क्षेत्र कौन से हैं? उत्तर➜प्राथमिक, द्वितीयक व तृतीयक कोष

Telegram GroupJoin Now