पादप आकारिकी प्रश्नोत्तरी

Telegram GroupJoin Now

पादप आकारिकी प्रश्नोत्तरी – यहां पर पादप आकारिकी प्रश्नोत्तरी के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए गए है।

  • मूलांकुर (Radicle) के अतिरिक्त पौधे के किसी भी भाग से विकसित होने वाली जड़ें क्या कहलाती हैं? ➝ अपस्थानिक मूल।
  • मूलांकुर (Radicle) से विकसित होने वाली जड़ें क्या कहलाती हैं? ➝ मूसला जड़ें।
  • श्वसन मूल किसमें मिलती है? ➝ जूसिया में।
  • डहेलिया की जड़ें कैसी होती हैं? ➝ कन्दिल तथा पुलकित।
  • उपरिरोही मूल किसमें मिलती है? ➝ आर्किड्स में।
  • न्यूमेटाफोर्स (श्वसन मूल) प्राय: किसमें मिलती है? ➝ मैन्ग्रोव पादपों में।
  • अवस्तम्भ मूल (Still root) किसमें पायी जाती है? ➝ गन्ने में।
  • स्तम्भ मूल (Prop root) क्या होती हैं? ➝ अपस्थानिक जड़ें।
  • जड़ें किससे विकसित होती हैं? ➝ मूलांकुर से।
  • गाजर क्या है? ➝ जड़।
  • जड़ के किस भाग में सर्वाधिक वृद्धि होती है? ➝ मूल शीर्ष के ठीक पीछे।
  • बरगद के पेड़ के तने से लटकने वाली मोटी जड़ें क्या कहलाती हैं? ➝ स्तम्भ मूल।
  • पेड़ में हमेशा कौन रहता है? ➝ जड़।
  • आलू का खाने योग्य भाग क्या होता है ? ➝ तना।
  • पर्णकाय स्तम्भ (Phylloclade) किसका रूपान्तरण है? ➝ तने का।
  • नागफनी में प्रकाश संश्लेषी कार्य किसके द्वारा होता है? ➝ पर्णकाय स्तम्भ द्वारा।
  • आर्किड्स में विलामेन जड़ें किसलिए होती हैं? ➝ नमी अवशोषित करने के लिए।
  • किसकी पत्ती में पर्णदल प्राय: न्यूनीकृत होता है? ➝ शुष्कोद्भिद।

  • शरद् ऋतु में पत्तियाँ शाखाओं से टूटकर नीचे क्यों गिर जाती हैं? ➝ विलगन परत के निर्माण के कारण।
  • पुष्पों का अध्ययन क्या कहलाता है? ➝ एन्थोलॉजी।
  • वे पौधे जिनमें कभी पुष्प नहीं बनते हैं क्या कहलाते हैं? ➝ क्रिप्टोगेम्स।
  • पूर्ण पुष्प में कौन सा चक्र पाया जाता है? ➝ सभी चारों चक्र।
  • पुष्प के जनन चक्र कौन से हैं? ➝ पुमंग एवं जायांग।
  • पौधे का कौन-सा भाग फूल बनने का उद्दीपन ग्रहण करता है? ➝ पर्ण।
  • कुरिंजी पुष्प के 12 वर्ष में एक बार खिलने का क्या कारण है? ➝ फ्लोरिजन स्राव।
  • संसार का सबसे छोटा पुष्प कौन सा है? ➝ वुल्फिया।
  • फूलगोभी में पौधे का उपयोगी भाग कौन-सा है? ➝ ताजा पुष्प समूह।
  • विश्व का सबसे बड़ा पुष्प कौन-सा है? ➝ रेफ्लेशिया।
  • जीवन-चक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्वपूर्ण अंग कौन सा है? ➝ पुष्प।
  • परागकोष से वर्तिकान तक पराग का स्थानांतरण क्या कहलाता है? ➝ परागण।
  • एनीमोफिली (Anemophily) परागण किसके द्वारा होता है? ➝ वायु द्वारा।
  • एण्टोमोफिली (Entomophily) परागण किसके द्वारा होता है? ➝ कीटों द्वारा।
  • चमगादड़ों द्वारा परागण क्या कहलाता है? ➝ चिरेप्टरोफिली।
  • जूफिली (Zoophily) परागण किसके द्वारा होता है? ➝ जन्तुओं द्वारा।
  • आर्निथोफिली (Ornithophily) परागण किसके द्वारा होता है? ➝ पक्षियों द्वारा।

  • जल द्वारा परागण क्या कहलाता है? ➝ हाइड्रोफिली।
  • जो परागण बन्द पुष्पों में होता है, क्या कहलाता है? ➝ क्लीस्टोगैमी।
  • पर-परागण लाभदायक होता है, क्योंकि इसके कारण होता है ➝ अच्छी संतान।
  • मातृ पौधे के समान पौधे किससे प्राप्त होते हैं? ➝ तने की कलम से।
  • आलू भूमिगत रूपान्तरित तना होता है, जिसे क्या कहा जाता है? ➝ कन्द।
  • हल्दी के पौधे का खाने योग्य हिस्सा कौन-सा है? ➝ प्रकन्द।
  • अदरक क्या है? ➝ राइजोम।
  • प्याज में खाद्य भाग क्या है? ➝ तना।
  • किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया जाता है? ➝ मूंगफली।
  • नाशपाती (Pear) का कौन- 1-सा भाग खाया जाता है? ➝ गूदेदार पुष्पासन।
  • किस पौधे में बीज होता है लेकिन फल नहीं होता है? ➝ साइकस।
  • बीज (Seed) किससे विकसित होता है? ➝ बीजाण्ड से।
  • आर्किड (Orchid) के बीज कैसे होते हैं? ➝ हल्के तथा शुष्क। 
  • सामान्यतः अंकुरण के लिए किसको आवश्यकता नहीं होती है? ➝ प्रकाश।
  • सजीवप्रजक (Viviparous) अंकुरण किसमें पाया जाता है? ➝ राइजोफोरा में।
  • अधोभूमिक अंकुरण (Hypogeal germination) किसमें पाया जाता है? ➝ मक्का।
  • भूम्पोरिक अंकुरण (Epigeal germination) किसमें पाया जाता है? ➝ अरण्डी में।
  • पौधों में पितृस्थ अंकुरण (Vivipary) का क्या अभिप्राय है? ➝ जनक वृक्ष पर लगे हुए फल के भीतर बीजों का अंकुरण।
  • घटपर्णी (Pitcher plant) के भागों में से कौन-सा एक घट रूपान्तरित होता है? ➝ पत्ता।
  • कौन सा एक कीटाहारी पादप है? ➝ घटपर्णी।
  • सेब एवं नाशपाती में खाने योग्य भाग क्या होता है? ➝ मांसल पुष्पासन।
  • फलों का वह प्रकार जिसमें लीची को रखा जा सकता है, वह क्या है? ➝ नट।
  • बीजरहित फल किससे प्राप्त किया जा सकता है? ➝ हार्मोन्स के व्यवहार द्वारा।
  • वर्तिकाग्र (Style) सदैव खुरदरा एवं चिपचिपा किसमें होता है? ➝ कीट परागित पुष्पों में।



  • घोंघे (Snail) द्वारा परागण क्या कहलाता है? ➝ मेलेकोफिली।
  • सुगन्धित पुष्पों में परागण किसके द्वारा होता है? ➝ कीटों द्वारा।
  • पराग कण (Pollen grains) क्या है? ➝ अपूर्ण विकसित नर युग्मकोद्भिद।
  • कीटों द्वारा परागित फूलों के पराग कण कैसे होते हैं? ➝ रूक्ष और चिपचिपे।
  • निषेचन क्रिया क्या है? ➝ एक नर युग्मक का अण्डाणु से संयोजन।
  • निषेचन के पश्चात् बीजों के बीजावरण किससे विकसित होते हैं? ➝ अध्यावरणों से।
  • द्विनिषेचन (Double fertilization) किसका मुख्य लक्षण है? ➝ आवृतबीजियों का।
  • अनिषेकजनन (Parthenogenesis) क्या होता है? ➝ बिना निषेचन के अण्डाणु का परिवर्धन।
  • बिना निषेचन के एक अण्डाशय के फल में विकसित होने को क्या कहते है? ➝ पार्थीनोकार्पी। 
  • अनिषेकजनन प्रायः किसमें दिखायी देता है? -अंगूर में।
  • तना काट आमतौर पर किसके प्रवर्धन के लिए प्रयोग किया जाता है? ➝ गन्ना।
  • मक्का, सोरद्यम, प्याज व सोयाबीन में से किसकी खेती पौध का प्रतिरोपण करके की जाती है? ➝ प्याज।
  • एक सत्य फल (True fruit) किससे परिवर्धित होता है? ➝ पुष्पासन से।
  • आभासी फल का उदाहरण कौन सा है? ➝ सेब।
  • पके हुए आम का खाने योग्य आकारिकीय भाग क्या होता है? ➝ मध्य फलभित्ति।
  • नारियल का खाने योग्य भाग क्या होता है? ➝ भ्रूणपोष।
  • लोची फल का खाने योग्य भाग क्या होता है? ➝ एरिल।
  • चावल का दाना क्या है? ➝ एकबीजीय फल।
  • आलू जड़ है अथवा तना? ➝ तना।
  • तर्कुरूपी जड़ का एक उदाहरण दीजिए? ➝ मूली।
  • शकरकन्द जड़ है अथवा तना? ➝ जड़।
  • ‘कोशा’ किस भाषा का शब्द है? ➝ लैटिन।
  • ‘कोशा’ शब्द का क्या अर्थ है? -‘सूक्ष्म कक्ष।
  • केन्द्रक की खोज किसने की? ➝ राबर्ट ब्राउन।

  • खाली चट्टानों पर उगने वाले लाइकेन को क्या कहते हैं? ➝ सेक्सीकोल्स।
  • पेड़ों की छाल पर उगने वाले लाइकेन को क्या कहते हैं? ➝ कोटिकोल्स।
  • कोशिका को ‘आत्महत्या की थैली’ कौन कहलाता है? ➝ लाइसोसोम।
  • कोशिका में 80% से अधिक पाया जाने वाला पदार्थ कौन सा है? ➝ जल।
  • कोशिका भित्ति कैसी होती है? ➝ पारगम्य।
  • कोशिका का ऊर्जा ग्रह किसको कहा जाता है? ➝ माइटोकॉण्ड्यिा।
  • कौन सी रचना जन्तु कोशिका को वनस्पति कोशिका से विभेदित करती है? ➝ सेण्ट्रिओल।
  • प्रोटीन निर्माण का सक्रिय स्थल कौन सा है? ➝ राइबोसोम।
  • संसार में सबसे तेज बढ़ने वाला पौधा कौन सा है? ➝ बांस।
  • विश्व में सबसे लम्बा पौधा कौन सा है? ➝ यूकेलिप्टस।
  • किस चीज को अधिक खाने से हो पृथ्वी को अधिक जनसंख्या का भरण-पोषण हो सकता है? ➝ वनस्पति उत्पाद।
  • ऑक्सिन क्या होते हैं ? ➝ पादप हार्मोन्स।
  • कौन से कार्बनिक पदार्थ तने को कोशा के दीर्घाकरण में सहायक होते हैं ➝ ऑक्सिन।
  • इथाइलिन कौन से फल के पुष्पन को तीव्र करता है ? ➝ अनन्नास।
  • एब्सीसिक एसिड क्या है ? ➝ वृद्धिरोधक पादप हार्मोन।
  • फल किसे कहते हैं ? ➝ परिपक्व अण्डाशय को।
  • यदि फल के बनने में केवल अण्डाशय भाग लेता है उसे क्या कहते हैं? ➝ सत्य फल (True fruit) .
  • अण्डाशय के अतिरिक्त पुष्प के अन्य भाग से बने फल को क्या कहते हैं? ➝ कूट फल (False fruit)
  • कूटफल कौन सा है ? ➝ सेब (Apple)

यह भी पढ़ें:-

Tags : पादप कार्यिकी PDF ओपीओइड्स किस पादप से प्राप्त किया जाता है पुष्पी पादपों की आकारिकी एवं रूपांतरण Plant morphology in hindi आकारिकी की परिभाषा पादप के भाग आकारिकी in English पादप लवक

Telegram GroupJoin Now