पादप जगत का वर्गीकरण प्रश्नोत्तरी

Telegram GroupJoin Now

पादप जगत का वर्गीकरण प्रश्नोत्तरी – यहां पर पादप जगत का वर्गीकरण प्रश्नोत्तरी के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए गए है।

  • किसे ‘वर्गिकी का पितामह’ कहा जाता है? ➝ लीनियस।
  • द्विनाम पद्धति के प्रतिपादक कौन हैं? ➝ लीनियस।
  • Systema Naturae किसकी प्रसिद्ध पुस्तक है? ➝ लीनियस।
  • पुष्पी पादपों को किसमें रखा गया है? ➝ फैनरोगेम्स में।
  • अपुष्पी पादपों को किसमें रखा गया है? ➝ क्रिप्टोगैम्स में।
  • वर्गीकरण की आधारीय इकाई कौन सी है? ➝ स्पीशीज (Species)
  • हाइड्रोफाइट्स (Hydrophytes) क्या होते हैं? ➝ जलीय पौधे।
  • द्विनाम पद्धति का क्या अभिप्राय है? ➝ वंश तथा जाति।
  • जिन पौधों पर बीज बनते हैं, किन्तु पुष्प नहीं लगते क्या कहलाते हैं? ➝ अनावृतबीजी।
  • जीवाणु की खोज सर्वप्रथम किसने की? ➝ ल्यूवेनहाँक।
  • जीवाणु को पौधे माना गया है, क्योंकि ➝ इनमें कठोर कोशिका भित्ति होती है।
  • किसमें माइटोकॉण्ड्रिया अनुपस्थित होता है? ➝ जीवाणु में।
  • जीवाणुओं की साधारण आकृति क्या होती है? ➝ छड़ रूपी।
  • जो जीवाणु आकार में सबसे छोटे होते हैं क्या कहलाते हैं? ➝ गोलाणु (Cocci)
  • एक गोल जीवाणु क्या कहलाता है? ➝ कोकस (Coccus)
  • एक सर्पिल जीवाणु को क्या कहते हैं? ➝ स्पाइरिलम।
  • वास्तविक केन्द्रक किसमें अनुपस्थित होता है? ➝ जीवाणु।
  • कौन सर्वाधिक संख्या में पाये जाते हैं? ➝ जीवाणु।
  • बैक्टीरिया में पाया जाने वाला प्रकाश-संश्लेषी आशय क्या कहलाता है? ➝ वर्णकी लवक।
  • पाश्चर क्यों प्रसिद्ध है? ➝ रोगों की जर्म थ्योरी के लिए।

  • जो जीवाणु सीधे ही वायुमण्डलीय नाइट्रोजन को नाइट्रोजन के यौगिकों में बदलते हैं, क्या कहलाते हैं? ➝ नाइट्रोजन स्थिरीकारी जीवाणु।
  • मूल ग्रन्थिका (Root Nodule) किसमें पायी जाती है? ➝ कुछ लेग्यूमिनस पादपों तथा कुछ अन्य पौधों में भी।
  • अधिक नमक वाले अचार में जीवाणु जीवित नहीं रह पाते हैं, क्योंकि ➝ ये जीवद्रव्यकुंचित हो जाते हैं और इस तरह मर जाते हैं।
  • तपेदिक (TB) उत्पन्न करने वाला जीवाणु कौन सा है? ➝ माइकोबैक्टीरियम।
  • भोजन की विषाक्तता किससे उत्पन्न होती है? ➝ क्लौस्ट्रीडियम बौटूलीनम द्वारा।
  • नाइट्रोजन यौगिकीकरण में कौन सी फसल सहायक है? ➝ फली।
  • नाइट्रोजन स्थिरीकरण में लेगहीमोग्लोबिन (Leghaemoglobin) का क्या कार्य है? ➝ ऑक्सीजन का अवशोषण।
  • कौन-सा रोग बैक्टीरिया से होता है? ➝ तपेदिक।
  • सर्वप्रथम विषाणु (Virus) की खोज किसने की? ➝ इवानोवस्की।
  • विषाणु क्या माने जाते हैं? ➝ सजीव और निर्जीव के बीच एक ट्रान्जीशनल ग्रुप।
  • किसमें एन्जाइम्स नहीं होते हैं? ➝ विषाणु।

  • T.M.V. शब्द किससे सम्बन्धित है? ➝ विषाणुओं से।
  • चेचक के लिए टीके का विकास किसने किया था? ➝ एडवर्ड जेनर ने।
  • एडवर्ड जेनर ने किसकी खोज की? ➝ चेचक का टीका।
  • विषाणु किसकी वृद्धि करता है? ➝ जीवित कोशिका में।
  • विषाणु निर्जीव क्यों माने जाते हैं? ➝ ये क्रिस्टलाइज हो सकते हैं।
  • विषाणु में क्या होता है? ➝ न्यूक्लिक एसिड और प्रोटीन।
  • सार्स (S.A.R.S.) क्या है? ➝ विषाणु जनित रोग।
  • खसरा किसके संक्रमण के कारण होता है? ➝ विषाणु।
  • कौन-सा रोग विषाणु के कारण होता है? ➝ चेचक।
  • जन्तुओं में होने वाला ‘फुट एण्ड माउथ’ रोग किसके कारण उत्पन्न होता है? ➝ विषाणु।
  • आलू में मोजैक रोग (Mosaic disease) का कारक तत्व कौनसा है? ➝ विषाणु।
  • वनस्पतिविज्ञान की वह शाखा जो शैवालों के अध्ययन से सम्बन्धित है वह क्या कहलाती है? ➝ फाइकोलॉजी।
  • शैवालों की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है? ➝ सेल्यूलोज की।
  • हाइड्रा का स्रावी कोशिकाओं में कौन-सा सहजीवी शैवाल मिलता है? ➝ यूक्लोरेला।
  • सरगासो (Sargasso) समुद्र का नाम किस कारण पड़ा? ➝ शैवालों के कारण।
  • गलगण्ड रोग से बचा जा सकता है और कुछ समुद्री खरपतवार खाने से इसका इलाज होता है, इनमें प्रचुर मात्रा में क्या होता है? ➝ आयोडीन।
  • किस शैवाल से आयोडीन प्राप्त होती है? ➝ लैमिनेरिया।



  • केल्प (Kelp) किससे प्राप्त होता है? ➝ समुद्री शैवालों से।
  • किसी एक स्वपोषी (Autotrophic) का नाम बताइये ? ➝ शैवाल।
  • कौन सा जीव चावल की फसल के लिए जैव उर्वरक का कार्य करता है? ➝ नील-हरित शैवाल।
  • अन्तरिक्ष कार्यक्रमों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले। एककोशिकीय शैवाल का क्या नाम है? ➝ क्लोरेला।
  • लाल सागर का लाल रंग किसकी उपस्थिति के कारण है? ➝ शैवाल।
  • अगर-अगर (Agar-Agar) किससे प्राप्त होता है? ➝ शैवाल।
  • वनस्पतिविज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत कवकों का अध्ययन किया जाता है क्या कहलाता है? ➝ माइकोलॉजी।
  • कवकों की कोशिका भित्ति (Cell wall) किसकी बनी होती है? ➝ काइटिन व हेमीसेल्यूलोज।
  • कवकों द्वारा रिजर्व (संचित) भोज्य पदार्थ किस रूप में संचित होते हैं? ➝ ग्लाइकोजेन के रूप में।
  • सभी कवक सदैव क्या होते हैं? ➝ विविधपोषी।
  • माइकोराइजा सहजीवी सम्बन्ध किसमें होता है? ➝ कवकों तथा उच्च पौधों की जड़ों के बीच।
  • वृक्षों की छालों (Barks) पर उगने वाले कवक क्या कहलाते हैं? ➝ कोर्टीकोलस।
  • गोबर पर उगने वाले कवक क्या कहलाते हैं?➝ कोप्रोफिलस।
  • किसमें क्लोरोफिल नहीं होता है?  ➝ कवक।
  • आलू का लेट ब्लाइट किसके द्वारा उत्पन्न होता है? ➝ फाइटोप्थोरा इन्फेस्टेन्स द्वारा।
  • डबल रोटी के निर्माण में काम आने वाला कवक कौन-सा है? ➝ सैकरोमाइसीज सेरेविसी।
  • पेनिसिलियम क्या है? ➝ कवक।
  • पेनिसिलीन का आविष्कार किसने किया था? ➝ ए. फ्लेमिंग।
  • अर्गोट (Ergot) किससे प्राप्त होता है? ➝ क्लैवीसेप्स से।

  • औद्योगिक स्तर पर पेनिसिलिन किससे प्राप्त किया जाता है? ➝ पेनिसिलियम क्राइसोजेनम से।
  • जब गेहूँ के गुंथे हुए आटे में यीस्ट कोशिकाएँ मिलायी जाती हैं, तो डबल रोटी कोमल और छिद्रयुक्त क्यों हो जाती है? ➝ Co2 रोटी को स्पंजी बना देती है।
  • यीस्ट में कायिक जनन किसके द्वारा होता है? ➝ मुकुलन द्वारा।
  • कौन खाने योग्य कवक है? ➝ एगैरिकस।
  • एल.एस.डी. (L.S.D.) किससे प्राप्त होता है? ➝ कवक से।
  • विस्तृत स्पेक्ट्रम प्रतिजैविकी किससे उत्पन्न होते हैं? ➝ स्ट्रेप्टोमाइसिज।
  • स्ट्रेप्टोमाइसिन को किसने पृथक् किया? ➝ वाक्सनैन।
  • टिक्का रोग (Tikka disease) किसमें होता है? ➝ मूंगफली।
  • गन्ने में लाल सड़न रोग (Red rot disease) किसके द्वारा उत्पन्न होता है? ➝ कवकों द्वारा।
  • सामान्य खाद्य छत्रक क्या होता है? ➝ कसकर ठसाठस भरे कवक जाल।
  • मशरूम क्या है? ➝ कवक।
  • प्रथम वियुक्त प्रतिजैविकी कौन-सा था? ➝ पेनिसिलीन
  • ‘एथलीट फुट’ नामक बीमारी किससे उत्पन्न होती है? ➝ कवक। 
  • कौन-सा कवक एवं उच्च पादप की जड़ों के बीच उपयोगी कार्यात्मक सम्बन्ध को दर्शाता है? ➝ माइकोराइजा।
  • अफ्लाटॉक्सिन (Aflatoxin) क्या है? ➝ कवक द्वारा उत्पन्न विष।

  • लाइकेन जिन दो वर्ग के पौधों से मिलकर बनता है, वे क्या हैं? ➝ कवक और शैवाल।
  • लाइकेन किसके सूचक होते हैं? ➝ वायु प्रदूषण के।
  • लिटमस-अम्ल-क्षार सूचक किसके द्वारा प्राप्त होता है ? ➝ लाइकेन से।
  • लाइकेन में कवक और शैवाल के मध्य सहजीवी सम्बन्ध क्या कहलाता है? ➝ हेलोटिज्म।
  • पेड़ों की छालों पर उगने वाले लाइकेन को क्या कहा जाता है ? ➝ कार्टिकोल्स।
  • खाली चट्टानों पर उगने वाले लाइकेन को क्या कहा जाता है? ➝ सेक्सीकोल्स।
  • जापान में लोग सब्जी के रूप में किस लाइकेन को खाते हैं ?➝ इन्डोकार्पन।
  • मिरगी (Epilepsi) की औषधि किस लाइकेन से प्राप्त होती है? ➝ परमेलिया।
  • वनस्पति जगत् में किसको जलस्थलचर (उभयचर) कहते हैं? ➝ ब्रायोफाइटा।
  • जड़ के स्थान पर मूलाभास (Rhizoids) किसमें पाया जाता है? ➝ ब्रायोफाइट्स में।
  • ब्रायोफाइट्स में क्या सम्मिलित है? ➝ लिवरवर्ट एवं मॉस।
  • बीजों की प्रकृति किसमें उत्पन्न हुई? ➝ टेरिडोफाइट्स।
  •  एजोला (Azola) क्या है? ➝ जलीय फर्न।
  • पुनर्जीवन का गुण होने के कारण किसे मेजों पर सजावट के लिए रखते हैं? ➝ सिलेजिनेला।
  • किसके बीजाणु दवा के रूप में प्रयोग किये जाते हैं? ➝ लाइकोपोडियम।
  • किसे जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है? ➝ एजोला।
  • सबसे अधिक क्रोमोसोम किसमें पाये जाते हैं? ➝ टेरिडोफाइट्स में।

  • किस वर्ग के पौधों में बीज बनते हैं, परन्तु बीज नग्न रूप में पौधे पर लगे रहते हैं? ➝ जिम्नोस्पर्म।
  • संसार के सबसे लम्बे पौधे किससे सम्बन्धित हैं? ➝ जिम्नोस्पर्म से।
  • ‘जिम्नोस्पर्म का मेवा’ किसे कहा जाता है? ➝ चिलगोजा।
  • कोरेलॉइड (Coralloid) जड़ें किसमें पायी जाती हैं? ➝ साइकस में।
  • सबसे बड़ा बीजाण्ड किसमें होता है? ➝ साइकस।
  • चिलगोजा किससे प्राप्त होता है? ➝ पाइनस।
  • साबूदाना (Sago) किससे बनाया जाता है? ➝ साइकस।
  • दमा एवं खाँसी के रोगों में काम आने वाली औषधि इफेड्रिन(Ephedrin) किससे प्राप्त की जाती है? ➝ इफेड्रा। 
  • कौन एक जीवित जीवाश्म (Living fossils) कहलाता है? ➝ जिंकगो।
  • विषाणु किसमें वृद्धि करता है ? ➝ जीवित कोशिका में।
  • साइनोबैक्टीरिया को और किस नाम से जाना जाता है ? ➝ नील-हरित शैवाल।
  • चौपायों में एन्थ्रेक्स रोग किसके कारण होता है? ➝ जीवाणुओं द्वारा।
  • हैजा रोग का कारण जीवाणु हैं यह किसने सिद्ध किया? ➝ राबर्ट कोच।
  • तम्बाकू की पत्ती में सुगंध एवं स्वाद बढ़ाने में किसका उपयोग किया जाता है ? ➝ बेसिलस मेगाथेनियम माइकोकोकस।
  • नीबू का कैंकर रोग किस जीवाणु द्वारा होता है? ➝ जैन्थोमोनास सिट्री। 
  • हाइड्रोफाइट किसे कहते हैं ? ➝ एक जलीय पौधे को।
Telegram GroupJoin Now