पादप ऊतक प्रश्नोत्तरी

Telegram GroupJoin Now

पादप ऊतक प्रश्नोत्तरी – यहां पर पादप ऊतक प्रश्नोत्तरी के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए गए है।

  • समान उत्पत्ति तथा समान कार्यों को सम्पादित करने वाली कोशिकाओं के समूह को क्या कहते हैं? ➝ ऊतक।
  • ऊतकों के अध्ययन को क्या कहते हैं? ➝ औतिकी (Histology)
  • औतिकी का नामकरण किसने किया था? ➝ मायर।
  • ऊतक शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? ➝ बिचट।
  • कौन सा ऊतक द्वितीयक वृद्धि के लिए उत्तरदायी है? ➝ कैम्बियम।
  • व्यापारिक कॉर्क किससे प्राप्त होती है? ➝ कॉर्क कैम्बियम से।
  • पादपों में बना खाद्य पदार्थ पौधे के विभिन्न अंगों में किसके द्वारा पहुँचता है? ➝ फ्लोएम।
  • पादपों में जल तथा खनिज लवणों का संचालन किसके द्वारा होता है? ➝ जाइलम।
  • एक वृक्ष की आयु का पता किसके द्वारा लगाया जा सकता है? ➝ वार्षिक वलयों की गिनती करके।
  • वायूतक (Aerenchyma) किसमें पाया जाता है? ➝ हाइड्रोफाइट्स में।
  • आर्किड (Orchid) में विलामेन ऊतक कहाँ पाया जाता है? ➝ मूलों में।

  • किसकी सक्रियता के कारण वृद्धि वलय बनती है? ➝ अन्तःरम्भीय एधा की।
  • समुद्र के किनारे उगने वाले वृक्षों में वार्षिक वलय नहीं होते हैं, क्योंकि ➝ स्पष्ट जलवायवीय विभिन्नता नहीं होती है।
  • एक वृक्ष के पुराने तने की अनुप्रस्थ काट में 50 वार्षिक वलय मिलते हैं। वृक्ष की आयु कितनी होगी? ➝ 50 वर्ष।
  • यदि सन् 2005 में एक वृक्ष में एक साइनबोर्ड की कील भूमि से 5 फीट की ऊँचाई पर लगायी गई। सन् 2018 में यह कील कितनी ऊँची होगी, यदि वृक्ष प्रतिवर्ष 4 इंच लम्बाई में बढ़ता है ➝ 9 फीट।
  • जलोद्भिद किसकी उपस्थिति के कारण जल पर तैरते हैं? ➝ वायूतक की।
  • शीर्षस्थ विभाज्योतक किसके लिए उत्तरदायी होता है? ➝ लम्बाई में वृद्धि के लिए।
  • रन्ध्रों की संख्या न्यूनीकृत होती है तथा ये किसमें से होते हैं? ➝ मरुद्भिदों में।
  • शाखाओं में पत्तियाँ किस कारण से झड़ जाती हैं? ➝ कॉर्क के बाहर विलगन परत के बन जाने से। 
  • विलामेन (Vellamen) की आवश्यकता क्यों होती है? ➝ नमी के अवशोषण के लिए। 
  • पार्श्व विभाज्योतक किसलिए उत्तरदायी होता है? ➝ मोटाई में वृद्धि के लिए।
  • एक काष्ठीय पौधे की आंतरिक छाल का मुख्य कार्य क्या है? ➝ पत्तियों से पौधों के अन्य भागों को खाद्य परिवहन करना।
  • संवहनी पौधों में पानी ऊपर किससे जाता है? ➝ जाइलम टिशू से।

  • किस एक भारतीय वैज्ञानिक ने पादपों में जल की लम्बी दूरी के अभिगमन का सिद्धांत प्रस्तुत किया? ➝ जे. सी. बोस ने।
  • पादपों में सबसे बाहरी मोम की मोटी परत क्या कहलाती है? ➝ क्यूटिकल।
  • मृदूतक का क्या कार्य है? ➝ प्रकाश संश्लेषण, संचय तथा स्राव।
  • दृढ़ोतक भित्ति का क्या कार्य है? ➝ यान्त्रिक सहारा देना।
  • पौधे के कुछ भाग मोड़ने पर बिना टूटे आसानी से मोड़े जा सकते हैं। कुछ भाग; जैसे पत्ते और तने की इस तन्यता का कारण किसकी बहुतायत को माना जा सकता है? ➝ दृढ़ोतक को।
  • संवहनी (Vascular) पौधों में पानी ऊपर किससे जाता है? ➝ जाइलम टिशू द्वारा।
  • वाष्पोत्सर्जन के लिए पौधे की संरचनाओं में से कौन जिम्मेदार है? ➝ रन्ध्र (Stomata)
  • कौन ग्राम पॉजिटिव तथा ग्राम निगेटिव बैक्टीरिया के लिए उत्तरदायी है? ➝ कोशिका दीवार।
  • कुछ मृदूतक में क्लोरोफिल पाया जाता है उन्हें क्या कहते हैं? ➝ क्लोरेन्काइमा।
  • जलीय पौधों में तैरने के लिए मृदूतकों में गुहिकाएँ पायी जाती हैं, उन्हें क्या कहते हैं? ➝ वायूतक (Aerenchyma)
  • किस पौधे में जल और अन्य पदार्थों को वहन करने के लिए विशिष्ट चालक ऊतक नहीं होते? ➝ मार्केन्शिया।
  • औतिकी (Histology) शाखा की स्थापना किस वैज्ञानिक ने की थी? -➝ मार्सेली मैल्पीधी।

यह भी पढ़ें:-



Tags: ऊतक के प्रश्न उत्तर उत्तक कितने प्रकार के होते हैं पादप उत्तक कितने प्रकार के होते हैं रोग संबंधी प्रश्न जीव विज्ञान प्रश्न उत्तर PDF जंतु उत्तक से संबंधित प्रश्न कोशिका से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न pdf ऊतक NCERT

Telegram GroupJoin Now