26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस पर निबंध | 26 January 2022 Republic Day in Hindi

Telegram GroupJoin Now

26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस पर निबंध :- भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में कई स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में निबंध लेखन का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस मौके पर अच्छे निबंध विचारों की तलाश में हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको गणतंत्र दिवस के मौके पर दो बेहतरीन निबंध आइडिया दे रहे हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में पूरे देश में काफी जोश और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यह, वह दिन है जब भारत में गणतंत्र और संविधान लागू हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को हमारे देश के आत्मगौरव तथा सम्मान से भी जोड़ा जाता है। इस दिन देश भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते और खासतौर से विद्यालयों तथा सरकारी कार्यलयों में इसे काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है तथा इसके उपलक्ष्य में भाषण, निबंध लेखन और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

प्रस्तावना:-

गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत 2022 में अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर हमारे देश के राष्ट्रपति भाषण देते हैं, उनके द्वारा तिरंगा फहराया जाता है और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी जाती हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत आजाद हुआ है, लेकिन हमारे देशवाशियों को सभी मुलाधिकार, फ्री जीवन-जीने, रोजगार और सुरक्षा अधिकार देने वाल कानून 26 जनवरी 1950 को लागू किया था, जिसने असलियत में आज के भारत को जन्म दिया था, जिसे हम संविधान कहते है।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम:-

गणतंत्र दिवस पूरे भारत में एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी को, भारत के राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण समारोह किया जाता है और तोपों की सलामी के साथ-साथ गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाता है। गणतंत्र दिवस पर, विभिन्न रेजिमेंट, तीनों भारतीय सेनाएं (जल, भूमि, नौसेना) गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेती हैं और राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रपति को सलामी देती हैं।आर्मी परेड के बाद देश के सभी राज्यों द्वारा झाँकियों के माध्यम से अपने संस्कृति और परंपरा की प्रस्तुति की जाती है। इसके बाद, भारतीय वायु सेना द्वारा हमारे राष्ट्रीय झंडे के रंगों (केसरिया, सफेद, और हरा) की तरह आसमान से फूलों की बारिश की जाती है।



गणतंत्र दिवस का इतिहास:-

भारतीय संविधान निर्माण के लिए 22 समितियों का चुनाव किया गया। जिनका कार्य संविधान का निर्माण करना व संविधान बनाना था। सविधान सभा द्वारा संविधान निर्माण के लिए 114 दिन की बैठक की गयी जिसमे 308 सदस्यों ने भाग लिया। 4 नवंबर 1947 को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रारूप को सदन में रखा गया। भारतीय संविधान को बनने में कुल 2 वर्ष 11 माह व 18 दिन का समय लगा जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान पुरे देश में लागू किया गया। 26 जनवरी की महत्व बनाये रखने के लिए व भारत के गणतंत्र स्वरूप को मान्यता देने के लिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन 1950 को देश में कानून और भारतीय शासन को लागू कर दिया गया।

26 जनवरी की परेड:-

हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इंडिया गेट पर एक विशेष परेड का आयोजन किया जाता है, इस कार्यक्रम में आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं, गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर हजारों की संख्या में लोग शामिल होने वाले हैं. राजपथ। इस परेड और कार्यक्रम को देखने आएं। 26 जनवरी की परेड में तीनों सेनाएं विजय चौक से परेड शुरू करती हैं और राष्ट्रपति और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राजपथ से गुजरती हैं. आर्मी बैंड की मधुर धुनों पर नृत्य करते हुए परेड लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है।यह परेड आर्मी बैंड की मधुर धुनों पर कदम ताल करते हुए लोगों को सम्मोहित कर देते हैं।

उपसंहार:-

इस दिन स्कूल/कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों में झांकी निकालकर छात्र-छात्राओं द्वारा नारेबाजी की जाती है. छात्र भाषण, नित्य, पेंटिंग, देशभक्ति गीत, नाटक आदि जैसे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करते हैं। 26 जनवरी को देश के शहीदों और उनके बलिदानों को याद किया जाता है और सभी शहीदों की याद में मौन रखा जाता है। इस दिन प्रत्येक भारतीय को अपने देश को शांतिपूर्ण और विकसित बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़े:-

Tags: 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस पर निबंध गणतंत्र दिवस निबंध हिंदी में 150 शब्द गणतंत्र दिवस निबंध हिंदी में 10 लाइन गणतंत्र दिवस निबंध हिंदी में 100 शब्द गणतंत्र दिवस निबंध हिंदी में 15 लाइन गणतंत्र दिवस निबंध हिंदी में 300 Words 26 जनवरी 26 जनवरी पर निबंध 2021 26 जनवरी पर निबंध 2022

Telegram GroupJoin Now