हड़प्पा सभ्यता से संबंधित प्रश्न उत्तर

Telegram GroupJoin Now

प्रश्न- कालीबंगा में कौन-सा उद्योग विकसित था?
उत्तर- चूड़ी उद्योग
प्रश्न-मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी ईमारत कौनसी थी
उत्तर-अन्नागार
प्रश्न-मोहनजोदड़ो की सबसे महत्वपूर्ण ईमारत कौनसी थी
उत्तर-स्नानागार
प्रश्न- मेसोपोटामिया में प्रवेश के लिए प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था?
उत्तर- उर बंदरगाह
प्रश्न- सिंधुवासी के बाट घनाकार थे परंतु तौल किस अनुपात में थी?
उत्तर- 16
प्रश्न- मार्टिमर व्हीलर इस सभ्यता का कौन-सा काल मानते हैं?
उत्तर- 2500-1500 ई.पू.
प्रश्न- फेयर सर्विस इस सभ्यता का कौन-सा काल मानते हैं?
उत्तर- 2000-1500 ई.पू.
प्रश्न- प्रत्येक घर में अपने-अपने कुएँ कहाँ पर थे?
उत्तर- कालीबंगा
प्रश्न- इतिहासकार जॉन मार्शल ने हड़प्पा सभ्यता का कौन-सा काल निर्धारित माना है?
उत्तर- 3250-2750 ई.पू.
प्रश्न- माधोस्वरूप वत्स के अनुसार इस सभ्यता का कौन-सा काल रहा?
उत्तर- 3500-2700 ई.पू.
प्रश्न- अर्नेस्ट मैके ने इस सभ्यता का कौन-सा काल बताया?
उत्तर- 2800-2500 ई.पू.
प्रश्न- मोहनजोदड़ो की औरतें कैसे वस्त्र पहनती थीं?
उत्तर- घघरे और अंगरखे
प्रश्न- सैंधव निवासियों के जीवन का मुख्य उद्यम कौन-सा था?
उत्तर- कृषि
प्रश्न- सैंधव सभ्यता में कौन-सा पक्षी पवित्र माना जाता था?
उत्तर- फाख्ता
प्रश्न- कुल मिलाकर 64 मूल अक्षर तथा 250 से 400 चित्रात्मक किस लिपि में हैं?
उत्तर- सिंधु लिपि
प्रश्न- किस लिपि में लिखने की एक पद्धति ‘बेस्ट्रोफेडस’ कहलाती थी?
उत्तर- सिंधु लिपि
प्रश्न- किस सभ्यता में मिट्टी के बर्तन प्रायः कुम्हार के चाक द्वारा ही बनाए जाते थे?
उत्तर- सेंधव
प्रश्न- हाथी-दाँत के बने हुए तराजू के पलड़े कहाँ पाए गए?
उत्तर- मोहनजोदड़ो एवं लोथल
प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता का शासन संभवतः किस वर्ग के हाथों में था?
उत्तर- वणिक वर्ग
प्रश्न- सैंधव घाटी से प्राप्त एक मूर्ति, जिसमें स्त्री के गर्भ से निकलता एक पौधा क्या दर्शाता है?
उत्तर- पृथ्वी देवी
प्रश्न- ताँबा कहाँ से आयातित किया जाता था?
उत्तर- खेतड़ी (राजस्थान), बलूचिस्तान
प्रश्न- ईरान व अफग़ानिस्तान से आयातित कच्चा माल कौन-सा था?
उत्तर- चाँदी
प्रश्न- अफगानिस्तान, फारस व दक्षिणी भारत से क्या आयातित होता था?
उत्तर- सोना
प्रश्न- आर. मार्टीमर व्हीलर के अनुसार सिंधु सभ्यता के पतन का प्रमुख कारण क्या था?
उत्तर- आर्यों का आक्रमण
प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता का काल कब से कब तक माना जाता है?
उत्तर- 2500 ई.पू. से 1750 ई.पू.
प्रश्न- टिन कहाँ से आयातित किया जाता था?
उत्तर- अफग़ानिस्तान, ईरान
प्रश्न- मोहनजोदड़ो का ईंटों से निर्मित विशाल स्नानागार, किस माप का है?
उत्तर- 11.88 मी लंबा, 7.01 मी चौड़ा, 2.43 मी गहरा


प्रश्न- मोहनजोदड़ो की सड़कें किस माप की होती थीं?
उत्तर- 13.5 फुट से 33 फुट तक चौड़ी
प्रश्न- सेलखड़ी कहाँ से आयातित होता था?
उत्तर- बलूचिस्तान, राजस्थान, गुजरात
प्रश्न- नीलमणि कहाँ से आयातित होता था?
उत्तर- महाराष्ट्र
प्रश्न-इस सभ्यता के अब तक कितने स्थल प्रकाश में आ चुके हैं
उत्तर-लगभग 350
प्रश्न-सबसे पहले सिंधु सभ्यता के काल का निर्धारण किसने किया
उत्तर-जॉन मार्शल
प्रश्न-कार्बन डेटिंग को आधार को बनाकर सर्वप्रथम काल निर्धारण किसने किया
उत्तर-धर्मपाल अग्रवाल
प्रश्न- सीसा कहाँ से आयातित होता था?
उत्तर- ईरान, अफग़ानिस्तान, राजस्थान
प्रश्न- हिमालय क्षेत्र से क्या आयातित होता था?
उत्तर- शिलाजीत
प्रश्न- मोहनजोदड़ो में सबसे बड़ा भवन अनाज का गोदाम किस माप का है?
उत्तर- 45.71 मी लंबा, 15.23 मी चौड़ा
प्रश्न- सिंधु सभ्यता के पतन का कारण प्राकृतिक आपदा किसने बताया?
उत्तर- के.यू.आर. केनेडी
प्रश्न- सिंधु सभ्यता के पतन का कारण भूकम्प किसने बताया?
उत्तर- राइक्स
प्रश्न- जलप्लावन एवं विवर्तनिक हलचल को सिंधु सभ्यता के पतन का कारण किसने कहा?
उत्तर- एम.आर. साहनी
प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता कहाँ स्थित थी?
उत्तर- रावी नदी के बाएँ किनारे
प्रश्न- हरितमणि कहाँ से आयातित होता था?
उत्तर- दक्षिण भारत
प्रश्न- शंख तथा कौड़ियाँ कहाँ से आयातित होते थे?
उत्तर- सौराष्ट्र, दक्षिणी भारत
प्रश्न- सिंधु सभ्यता के पतन का कारण नदी की शुष्कता किसका मत है?
उत्तर- सूद और अग्रवाल
प्रश्न- सिंध में स्थित कोटदीजी और आमरी कहाँ स्थित थे?
उत्तर- सिंधु नदी के किनारे
प्रश्न- माण्डा स्थल कहाँ स्थित है?
उत्तर- चिनाब नदी के तट पर (जम्मू)
प्रश्न- 1921 में हड़प्पा की खुदाई किस पुरातत्वविद् की देखरेख में हुई?
उत्तर- बाबू दयाराम साहनी
प्रश्न- 1922-23 में मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान) में किसकी देखरेख में खनन कार्य हुआ?
उत्तर- डॉ. आर.डी. बनर्जी
प्रश्न-इस संस्कृति को सर्वप्रथम किसने सैंधव सभ्यता कहकर पुकारा
उत्तर-सर जॉन मार्शल
प्रश्न-सोथी संस्कृति के मृदभांडों की खोज किसने की थी
उत्तर-अमलानंद घोष
प्रश्न- मोहनजोदड़ो (मृतकों का टीला) कहाँ स्थित था?
उत्तर- सिंध का लरकाना जिला
प्रश्न- चन्हूदड़ो स्थल कहाँ स्थित था?
उत्तर- सिंधु नदी के किनारे,
प्रश्न- कौन विद्वान हड़प्पाई लिपि को संस्कृत लिपि का एक रूप मानते हैं?
उत्तर- एस.आर. राव, रामचंद्रण
प्रश्न- ब्राह्मी लिपि से हड़प्पाई लिपि की उत्पत्ति के समर्थक कौन हैं?
उत्तर- लैंग्टन, हण्टर
प्रश्न- सैंधव सभ्यता में बर्तनों पर आमतौर पर क्या अंकन मिलता है?
उत्तर- वृत्त, वृक्ष या मनुष्याकृतियाँ
प्रश्न- काँसे का आइना, शंख का बैल, पीतल का इक्का किस स्थल की विशेषताएँ हैं?
उत्तर- हड़प्पा
प्रश्न- आर्य पूर्व सभ्यता के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए थे?
उत्तर- सिंधु नदी की घाटी
प्रश्न- किस लेखन शैली में पहली पंक्ति बायीं से दायीं तथा दूसरी पंक्ति दायीं से बायीं ओर लिखी जाती थी?
उत्तर- बेस्ट्रोफेडस


प्रश्न- किन विद्वानों ने हड़प्पाई लिपि की उत्पत्ति द्रविड़ लिपि से मानी है?
उत्तर- फादर हैरान, टी.एच. वर्रा
प्रश्न- सबसे पहले ज्ञात भूकंप का साक्ष्य, चित्रित ईंट किस स्थल की विशेषताएँ हैं?
उत्तर- कालीबंगा
प्रश्न- तीन युग्म शवाधान, सोने के मनके, बंदरगाह शहर किस स्थल की विशेषताएँ हैं?
उत्तर- लोथल
प्रश्न- कहाँ की एक मुद्रा पर चालाक लोमड़ी (पंचतंत्र में उल्लिखित) का अंकन मिलता है?
उत्तर- लोथल
प्रश्न- हाथी का कपालखण्ड, सीप की पटरी तथा घोड़े के दाँत किस स्थल की विशेषताएँ है?
उत्तर- मोहनजोदड़ो
प्रश्न- मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर- मृतकों का टीला
प्रश्न- लिपिस्टिक, वक्राकार ईंटें, दवात, अलंकृत हाथी किस स्थल की विशेषताएँ हैं?
उत्तर- चन्हूदड़ो
प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता का एकमात्र स्टेडियम, मनहर एवं मनसर तालाब कहाँ प्राप्त हुई?
उत्तर- धौलावीरा
प्रश्न- कच्ची ईंटों के दुर्ग, बाट, चावल के साक्ष्य कहाँ प्राप्त हुए?
उत्तर- रंगपुर
प्रश्न- पत्थर की नींव वाले घर किस स्थल की विशेषता है?
उत्तर- कोटदीजी
प्रश्न- ताँबे के बाणाग्र, चर्ट के फलक, सरसों का ढेर किस स्थल की विशेषताएँ हैं?
उत्तर- बनावली
प्रश्न- घोड़े की हड्डियाँ, बर्तन में शवाधान किस स्थल की विशेषताएँ हैं?
उत्तर- सुरकोटड़ा
प्रश्न-सैंधव सभ्यता का सबसे पश्चिमी स्थल
उत्तर-सुतकांगेडोर (बलूचिस्तान)
प्रश्न-इस सभ्यता का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है
उत्तर-1600 किलो मीटर
प्रश्न-इस सभ्यता के कितने स्थल हैं जिन्हें नगर कहा जा सकता है
उत्तर-सात
प्रश्न-सिंधु सभ्यता के बंदरगाह
उत्तर-लोथल व सुतकोटदा
प्रश्न-सैंधव सभ्यता का सबसे उत्तर में स्थित स्थल
उत्तर-माण्डा (अखनूर, जम्मू कश्मीर)
प्रश्न-सैंधव सभ्यता का दक्षिणतम स्थल
उत्तर-दैमाबाद (अहमदनगर, महाराष्ट्र)
प्रश्न- हड़प्पा और बेबीलोन के बीच व्यापारिक चौकी, ताँबे की कुल्हाड़ी कहाँ प्राप्त हुई?
उत्तर- सुत्कागेंडोर
प्रश्न- गर्तवास, गहनों का जखीरा किस स्थल की विशेषताएँ हैं?
उत्तर- माण्डा
प्रश्न- किस स्थल से चाँदी के दो मुकुट प्राप्त हुए?
उत्तर- कुणाल
प्रश्न- सीपी उद्योग केंद्र, शिल्प उद्योग किस स्थल की विशेषताएँ है?
उत्तर- कुटांसी
प्रश्न- मोर तथा गिलहरी के साक्ष्य, सभ्यता की अंतिम अवस्था कहाँ थे?
उत्तर- आलमगीरपुर
प्रश्न- आजाद भारत का पहला उत्खनित स्थल, कुत्ते का मालिक के साथ दफनाने का साक्ष्य कहाँ मिला?
उत्तर- रोपड़
प्रश्न- पूर्व हड़प्पा के अवशेष, सीपों की कार्यशाला किस स्थल की विशेषताएँ हैं
उत्तर- बालाकोट
प्रश्न- प्रतीकात्मक शवाधान के साक्ष्य किस सभ्यता से मिले हैं?
उत्तर- कालीबंगा
प्रश्न- किन स्थलों पर दीवार से घिरा एक ही टीला है?
उत्तर- धौलावीरा और बनावली
प्रश्न- कहाँ के दुर्ग और नगर एक ही रक्षा प्राचीर से घिरे पाए गए?
उत्तर- लोथल और सुरकोटड़ा
प्रश्न- मोहनजोदड़ो की मुख्य सड़क की चौड़ाई किस माप की थी?
उत्तर- 9.15 मीटर
प्रश्न-सिंधु सभ्यता को ‘प्रथम नगरीय क्रांति किसने कहा’
उत्तर-गार्डेन चाइल्ड
प्रश्न-इस सभ्यता के लोग मिठास के लिए किसका प्रयोग करते थे
उत्तर-शहद
प्रश्न-नगरों का निर्माण किस पद्यति पर किया गया था
उत्तर-चेसबोर्ड/शतरंज या ग्रिड पद्यति पर
प्रश्न-किस स्थल से एक तालाब के साक्ष्य मिले हैं
उत्तर-धौलावीरा


प्रश्न- वह एकमात्र स्थल कौन-सा है जहाँ मकानों का दरवाजा मुख्य सड़क पर खुलता था?
उत्तर- लोथल
प्रश्न- आंशिक शवाधान के साक्ष्य किस सभ्यता से मिले हैं?
उत्तर- हड़प्पा
प्रश्न- कलश शवाधान के साक्ष्य किस सभ्यता से मिले हैं?
उत्तर- मोहनजोदड़ो
प्रश्न- मोहनजोदड़ो के शासकीय श्रेणी के लोग किस वर्ग में आते थे?
उत्तर- प्रथम
प्रश्न-अपवादस्वरूप किस एक स्थल की सड़कें पक्की पायी गयीं
उत्तर-कालीबंगा
प्रश्न-मुख्य सड़क को क्या कहा जाता था
उत्तर-राजपथ या प्रथम सड़क
प्रश्न-इन स्थलों में सर्वाधिक (लगभग 200) किस राज्य में हैं
उत्तर-गुजरात
प्रश्न-किस हड़प्पाई स्थल को तोरण द्वार का नगर भी कहा जाता है
उत्तर-हड़प्पा
प्रश्न- मोहनजोदड़ो योद्धा किस वर्ग में आते थे?
उत्तर- द्वितीय
प्रश्न- मोहनजोदड़ो व्यापारी किस वर्ग में आते थे?
उत्तर- तृतीय
प्रश्न- मोहनजोदड़ो सामान्य किसान, मज़दूर किस वर्ग में आते थे?
उत्तर- चतुर्थ
प्रश्न- पुराविदों ने मोहनजोदड़ो की मुख्य सड़क को क्या नाम दिया?
उत्तर- राजपथ
प्रश्न-स्वतंत्रता के बाद सर्वाधिक स्थलों का उत्खनन किस राज्य में हुआ
उत्तर-गुजरात
प्रश्न-मुहरों पर बांध की आकृति मिलती है
उत्तर-कालीबंगा
प्रश्न-हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई के प्रभारी कौन थे
उत्तर-सर जॉन मार्शल
प्रश्न- गलियों की छोटी नालियों की माप क्या होती थी?
उत्तर- 1 फुट चौड़ी, 2 फुट गहरी
प्रश्न- बंदरगाह में जहाज का प्रवेश द्वार किस माप का था?
उत्तर- 12 मीटर
प्रश्न- हड़प्पा के साम्राज्य पर दो राजधानियों द्वारा शासन किए जाने को किसने बताया है?
उत्तर- स्टुअर्ट पिग्गाट
प्रश्न- किस विद्वान ने जनतांत्रिक पद्धति की सरकार बताई?
उत्तर- हंटर
प्रश्न-सभ्यता के लोग सिंचाई के लिए नहरों का प्रयोग किया करते थे
उत्तर-नहीं
प्रश्न-अपवादस्वरूप किस एक स्थल से नहरों के साक्ष्य मिले हैं
उत्तर-शोर्तघई से
प्रश्न- हड़प्पा साम्राज्य में प्रतिनिध्यात्मक सरकार किसने बताई?
उत्तर- मैके
प्रश्न- किस विद्वान के अनुसार हड़प्पा साम्राज्य में गुलामों पर आधारित प्रशासन था?
उत्तर- बी. बी. स्टूब
प्रश्न- मोहनजोदड़ो में भार होने के लिए किन का इस्तेमाल होता था?
उत्तर- बैलगाड़ी, हाथी, खच्चर, बकरा
प्रश्न- मोहनजोदड़ो व्यापार के प्रसंग में किन स्थानों का उल्लेख प्राप्त होता है?
उत्तर- मेलुहा, दिल्मुन, माकन
प्रश्न-अंडाकार कब्र और एक बालक की 6 छेड़ वाली खोपड़ी कहाँ से प्राप्त हुयी है
उत्तर-कालीबंगा
प्रश्न-किसे सैंधव सभ्यता का अर्द्ध औद्योगिक नगर कहा जाता है
उत्तर-हड़प्पा
प्रश्न-घोड़े की मृणमूर्ति किस स्थल से प्राप्त हुयी है
उत्तर-लोथल से
प्रश्न- फारस की मुहरे कहाँ से प्राप्त हुई हैं?
उत्तर- लोथल
प्रश्न- मोहर में पाँवों पर क्या दर्शाया गया है?
उत्तर- दो हिरण
प्रश्न- पत्थर पर बने लिंग और योनि के अनेक प्रतीक कहाँ मिले हैं?
उत्तर- हड़प्पा
प्रश्न-किस स्थल से लकड़ी के अन्नागार के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं
उत्तर-लोथल


प्रश्न-केवल एक स्थल के घरों के खिड़की व दरवाजे मुख्य सड़क की ओर खुलते थे
उत्तर-लोथल
प्रश्न-युग्म शवाधान के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं
उत्तर-लोथल व कालीबंगा
प्रश्न-किन जानवरों का अंकन मोहरों पर नहीं मिलता है
उत्तर-गाय, ऊँट, घोड़े
प्रश्न-कहाँ से सर रहित स्त्री की आकृति वाला ताम्रदर्पण प्राप्त हुआ है
उत्तर-मेही की कब्र से
प्रश्न-नर्तकी की एक कांस्य मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुयी
उत्तर-मोहनजोदड़ो
प्रश्न-मोहनजोदड़ो से प्रपात पुजारी की मूर्ति किस प्रजाति की है
उत्तर-मंगोलायड
प्रश्न-चन्हूदड़ो का उत्खनन किसके नेतृत्व में हुआ
उत्तर-मैके
प्रश्न- लिंग पूजक अनार्य जातियों की चर्चा किस वेद में है?
उत्तर- ऋग्वेद
प्रश्न- एक मुद्रा पर किस पेड़ की डाली के बीच में देवता मुद्रित है?
उत्तर- पीपल
प्रश्न- एक मोहर में पद्मासन लगाए बैठे पशुपति महादेव के सिर पर कितने सींग दर्शाए गए हैं?
उत्तर- तीन
प्रश्न- मोहर में एक हाथी, एक बाघ, एक गैंडा पशुपति महादेव के किस ओर दर्शाए हैं?
उत्तर- चारों ओर
प्रश्न- मोहर में आसन के नीचे कौन दर्शाया गया है?
उत्तर- एक भैसा
प्रश्न-हड़प्पा के मिटटी के वर्तनो पर सामान्यतः किस रंग का प्रयोग हुआ है
उत्तर-लाल
प्रश्न-किन स्थलों से अग्निकुण्ड की प्राप्ति हुयी है
उत्तर-लोथल व कालीबंगा
प्रश्न-अफगानिस्तान में इस सभ्यता के प्राप्त स्थल हैं
उत्तर-सोर्तुघई व मुण्डीगाक
प्रश्न- निर्वस्त्र वर्तनी मूर्ति की लंबाई कितनी हैं?
उत्तर- 4.5 सेमी
प्रश्न- धातु मूर्तियों को किस विधि से बनाया जाता था?
उत्तर- ढलाई
प्रश्न- पशु-पक्षियों की मृण्मूर्तियाँ अंदर से किस प्रकार की हैं?
उत्तर- खोखली
प्रश्न- मानव मृण्मूर्तियाँ अंदर से किस प्रकार की हैं?
उत्तर- ठोस
प्रश्न- हड़प्पा के लोगों का भूत-प्रेत, अन्धविश्वास व जादू-टोना में विश्वास का प्रतीक क्या चिन्ह मिला है?
उत्तर- ताबीज
प्रश्न- प्रस्तर मूर्तियों में सर्वप्रथम मोहनजोदड़ो से प्राप्त किस मूर्ति का उल्लेख है?
उत्तर- योगी (पुरोहित)
प्रश्न- मोहनजोदड़ों से प्राप्त धातु निर्मित मूर्तियों में सर्वाधिक उल्लेखनीय काँस्य मूर्ति कौन-सी है?
उत्तर- निर्वस्त्र नर्तकी
प्रश्न- लाल चमकीले मृदुभांड कहाँ का उदाहरण हैं?
उत्तर- गुजरात
प्रश्न- पीले मृदभांड कहाँ का उदाहरण है?
उत्तर- पंजाब तथा हरियाणा
प्रश्न- गेरिक मृदभांड कहाँ का उदाहरण है?
उत्तर- गंगा यमुना दोआब
प्रश्न- सिंधु लिपि का सबसे पुराना नमूना कब प्राप्त हुआ था?
उत्तर- 1853ई.
प्रश्न- परवर्ती हड़प्पा सभ्यता की प्रतीक झुकर संस्कृति कहाँ देखी गई?
उत्तर- सिंध
प्रश्न- सिंधु सभ्यता में फीट की लंबाई कितनी होती थी?
उत्तर- 35.5 सेमी
प्रश्न- क्यूबिट किस माप का होता था?
उत्तर- 52.25 सेमी
प्रश्न- सिंधु घाटी सभ्यता में फसल प्रायः कब बोई जाती थी?
उत्तर- नवंबर
प्रश्न- हड़प्पा सभ्यता में देवी के सौम्य रूप की पूजा कहाँ होती थी?
उत्तर- कुल्ली (ब्लुचिस्तान)
प्रश्न- फसल काटने का समय कौन-सा था?
उत्तर- अप्रैल



यह भी पढ़े :-

tags: sindhu ghati sabhyata question answer class 8 bharat ki khoj class 8 sindhu ghati sabhyata question answer hadappa vasiyon ko kis dhatu ka gyan nahi tha hadappa vasiyon ko kis dhatu ka gyan nahin tha sindhu ghati sabhyata ki lipi konsi hai sindhu ghati sabhyata ncert book sindhu ghati sabhyata in hindi notes harappa sabhyata ke niwasi the

Telegram GroupJoin Now