हिन्दी: मुहावरे

Telegram GroupJoin Now
  • ख़ून पसीना एक करना⟶ कड़ी मेहनत करना।
  • घोड़े बेचकर सोना⟶ हर ज़िम्मेदारी से मुक्त हो जाना; बिल्कुल निश्चिंत हो जाना; किसी प्रकार की चिन्ता न करना।
  • पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर⟶ पास में रहकर ख़तरनाक व्यक्ति से दुश्मनी रखना।
  • पासा पलटना⟶ अच्छा से बुरा या बुरा से अच्छा भाग्य होना; भाग्य का अनुकूल से प्रतिकूल या प्रतिकूल से अनुकूल होना।
  • पीठ दिखाना⟶ कायरता दिखाना, भाग जाना, विमुख होना।
  • पैर पसारना⟶फैलाना, आराम से लेटना।
  • टोपी उछालना⟶ अपमानित करना।
  • घी के दिये जलाना⟶ अत्यधिक प्रसन्न होना; खुशियाँ मनाना; प्रसन्नता ज़ाहिर करना।
  • चार चाँद लगाना⟶ किसी सुन्दर वस्तु को और सुन्दर बनाना; किसी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाना; किसी को ज़्यादा मान-सम्मान देना।
  • चैन की सांस लेना⟶ काम निपटाकर निश्चिन्त होना; कार्य पूर्ण होने पर शान्ति महसूस करना।
  • चोली-दामन का साथ होना⟶ गहरी मित्रता होना; अत्यधिक घनिष्ठता होना; बहुत मधुर सम्बन्ध होना।

  • चिकना घड़ा होना⟶बेशर्म होना; किसी बात का प्रभाव न पड़ना; अपमान होने पर भी अपमानित महसूस न करना; किसी की लिहाज़ न करना।
  • आँख का तारा⟶ बहुत प्रिय होना।
  • आँखें खुलना⟶ जागना, वास्तविकता से अवगत होना, भ्रम दूर होना, सचेत होना।
  • आँखें चार होना⟶ प्रेम होना, आमना-सामना होना।
  • आँखों में धूल झोंकना⟶ धोखा देना।
  • अंगार उगलना⟶ अत्यंत क्रुद्ध होकर अपशब्द कहना।
  • अंधे की लाठी⟶ एकमात्र सहारा।
  • उखड़ी-उखड़ी बातें करना⟶ अन्यमनस्क होना या उदासीन बातें करना।
  • उन्नीस-बीस का अंतर होना⟶ बहुत कम अंतर होना।
  • उल्टी गंगा बहाना⟶ विपरीत चलना।
  • उड़ती चिड़िया के पर गिनना⟶ रहस्य की बात दूर से जान लेना।
  • इज़्ज़त ख़ाक में मिलना⟶ परिवारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचना।
  • ईद का चाँद होना⟶ बहुत दिनों बाद दिखाई पड़ना।
  • ईंट से ईंट बजाना⟶ पूरी तरह से नष्ट करना।
  • अक्ल का अंधा⟶ मूर्ख व्यक्ति; जिसमें समझ न हो।
  • अक्ल घास चरने जाना⟶ समझ का अभाव होना।
  • अक्ल का दुश्मन⟶ मूर्ख व्यक्ति।

  • अगर-मगर करना⟶ आनाकानी या टालमटोल करना; बहाने बनाना।
  • अपना उल्लू सीधा करना⟶ अपना मतलब निकालना।
  • अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना⟶ अपनी प्रशंसा स्वयं करना।
  • अपने पैरों पर खड़ा होना⟶ स्वावलंबी होना।
  • आस्तीन का साँप⟶ किसी अपने या निकट व्यक्ति द्वारा धोखा देना, कपटी मित्र।
  • आसमान से बातें करना⟶ बहुत ऊँचा होना या तेज़ गति वाला।
  • ईंट का जबाब पत्थर से देना⟶ ज़बरदस्त बदला लेना; करारा जवाब देना।
  • कान भरना⟶ किसी के ख़िलाफ़ किसी के मन में कोई बात बैठाना।
  • कूच करना⟶ जाना; प्रस्थान करना; चले जाना।
  • नील का टीका लगाना⟶ कलंक लगाना, कलंकित करना।
  • सिर ओखली में देना⟶ व्यर्थ ही जान-बूझकर जोख़िम में पड़ना।
  • टोपी पहनाना⟶ बेवकूफ़ बनाना; झाँसा देना।
  • हवा में गाँठ लगाना⟶ बड़े-बड़े दावे करना; असम्भव कार्य को करने का दम भरना।

  • हाथ-खड़े कर देना⟶ असमर्थता जताना; वक्त पर मदद से इन्कार करना।
  • हाथ धोना⟶ गँवा देना।
  • हाथ पाँव मारना⟶ प्रयास करना।
  • पानी देना⟶ सींचना, तर्पण करना।
  • चुल्लू भर पानी में डूबना⟶ लज्जित होना; अपमानित होना।
  • छक्के छुड़ाना⟶ बुरी तरह हराना; अपने से बलवान पर विजय प्राप्त करना।
  • छाती पर मूँग दलना⟶ पास रहकर कष्ट देना।
  • जान में जान आना⟶ मुसीबत से निकलने पर निश्चिंत होना।
  • जले/ घाव पर नमक छिड़कना⟶ दुःखी को और अधिक दुःखी करना; किसी का काम खराब होने पर हंसी उड़ाना।
  • दाहिना हाथ होना⟶ बहुत बड़ा सहायक होना।
  • दाँत खट्टे करना⟶प्रतिद्वंद्विता या लड़ाई में पछाड़ना।
  • दुम हिलाना⟶ दीनतापूर्वक प्रसन्नता प्रकट करना।

यह भी पढ़े :-

tags: मुहावरे in English 500 मुहावरे चाँद का टुकड़ा मुहावरे का अर्थ मुहावरे इन हिंदी लिस्ट PDF मुहावरे की परिभाषा दिल टूटना मुहावरे का अर्थ हिंदी मुहावरे की किताब हिंदी मुहावरे और लोकोक्तियाँ



Telegram GroupJoin Now