दीपिका कुमारी का जीवन परिचय | Deepika Kumari Biography In Hindi

Telegram GroupJoin Now

दीपिका कुमारी का जीवन परिचय :- दीपिका कुमारी महतो एक भारतीय तीरंदाज हैं जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में की थी। दीपिका ने अपने तीरंदाजी करियर में अब तक 37 पदक जीते हैं। पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता भारतीय तीरंदाज दीपिका ने अपने तीरंदाजी करियर की शुरुआत बेहद निचले स्तर से की थी और आज वह दुनिया की नंबर एक तीरंदाज हैं।साल 2021 में दीपिका टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा लिया था लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पायी। क्वार्टर फाइनल दीपिका को कोरिया की आन सन से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना ओलम्पिक पदक के भारत लौटना पड़ा।दीपिका कुमारी के पति का नाम अतानु दास है। 30 जून 2020 को रांची शहर में दीपिका की शादी हुई थी।दीपिका पद्मश्री अवॉर्ड पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है. इसके अलावा उन्हे अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है.

दीपिका कुमारी की जीवनी:-

  • पूरा नाम – दीपिका कुमारी महतो
  • उपनाप – दीपिका कुमारी
  • उम्र – 27 वर्ष (2021 के अनुसार)
  • लिंग – महिला
  • जन्म तारीख – 3 जून 1994
  • पिता – शिवनारायण महतो
  • माता – गीता महतो (नर्स)
  • पति – अतानु दास (आर्चर)
  • जन्म स्थान – चट्टी गांव, रांची
  • वैवाहिक स्थिति – विवाहित
  • धर्म – हिंदू धर्म
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • तीरंदाजी की शुरुवात – 2005
  • खेल श्रेणी – तीरंदाजी
  • गृहनगरचट्टी – गांव, रांची, झारखंड
  • सगाई तिथि – 10 दिसंबर 2018 (सोमवार)
  • विवाह स्थान – मोराबादी, रांची, झारखंड
  • अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत – 2012
  • कांस्य – 2
  • टर्न्ड प्रो – वर्ष 2006
  • लम्बाई – 5 फीट 3 इंच
  • आँखों का रंग – काला
  • सिल्वर – 5
  • वजन – 56 किलो
  • बालों का रंग – काला
  • राशि – मिथुन
  • गोल्ड – 6

दीपिका कुमारी का परिवार:-

13 जून 1994 को झारखंड की राजधानी रांची में दीपिका कुमारी का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था दीपिका कुमारी के पिता का नाम शिवनारायण महतो हैं और वह पेशे से एक रिक्शा चालक हैं। उनकी माता का नाम गीता महतो हैं और वह एक गृहिणी हैं। दीपिका की शादी 30 जून 2020 को अतनु दास से हुई, जो एक अंतराष्ट्रीय तीरंदाज है और वह भी एक तीरंदाज हैं



दीपिका कुमारी का करियर:-

  • दीपिका कुमारी सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला तीरंदाजों में से एक हैं। दीपिका फिलहाल 5वें स्थान पर हैं, लेकिन एक समय वह दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज थीं। 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में दीपिका ने दो गोल्ड मेडल जीते और उस जीत के बाद काफी पॉपुलर हो गईं। दीपिका ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में जीत हासिल की है।2010 में, दीपिका ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम रिकर्व इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीते। सहारा स्पोर्ट्स अवार्ड समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सीडब्ल्यूजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2012 में तुर्की के अंताल्या में पहला एकल विश्व कप स्वर्ण पदक जीता।
  • 2010 में दीपिका ने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टीम रिकर्व इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीते था। सहारा स्पोर्ट्स अवार्ड समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सीडब्ल्यूजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2012 में तुर्की के अंताल्या में पहला एकल विश्व कप स्वर्ण पदक जीता था। 2013 में उन्होंने कोलंबिया के मेडेलिन में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप चरण 3 में स्वर्ण पदक जीता था। 2014 में दीपिका को फोर्ब्स द्वारा ’30 अंडर 30′ में से एक के रूप में पेश किया गया था।

दीपिका कुमारी की शादी:-

दीपिका कुमारी की शादी हो चुकी है। उनकी शादी का दिन मंगलवार था और तारीख 30 जून 2020 है। इनकी शादी झारखंड के रांची के मोराबादी में हुई है। दीपिका कुमारी के पति का नाम अतनु दास है और वह पेशे से अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भी हैं। अतनु दास ने कई पदक जीते हैं। उनकी शादी में उनके परिवार और रिश्तेदार शामिल हुए थे। दीपिका की शादी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए.दीपिका और अतानु दास एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते थे और क्योकि दोनों तीरंदाज है लेकिन शादी करने से पहले एक दूसरे को आठ साल से एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते थे। अतानु दास और दीपिका ने साथ में साल 2013 में वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था.

दीपिका कुमारी के पुरस्कार:- 

  • अर्जुन पुरस्कार दीपिका कुमारी को साल 2012 मिला हैं।
  • इसके बाद साल 2014 में उनको फिक्की स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था
  • पद्म श्री यह पुरस्कार दीपिका कुमारी को साल 2016 में मिला हैं।

टोक्यो ओलंपिक-2020:-

दीपिका कुमारी का तीसरा ओलंपिक था। लेकिन दीपिका को इसमें कोई मेडल नहीं मिला। सभी भारतीयों की यही उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम अपने लिए मेडल लाकर भारत को जरूर गौरवान्वित करेंगे।

दीपिका कुमारी की उपलब्धियाँ:-

  • साल 2006 में मेक्सिको में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में दीपिका ने गोल्ड मेडल जीता था.
  • जब दीपिका की उम्र मात्र पंद्रह साल थी तब इन्होने साल 2009 में अमेरिका शहर ओग्डेन में आयोजित 11वीं युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में जीत हासिल की थी।
  • साल 2010 के एशियन गेम्स में दीपिका ने ब्रोंज मेडल जीता. इसी साल कॉमनवेल्थ खेलों में दीपिका ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड और महिला रिकर्व टीम में भी गोल्ड मेडल जीता था.
  • साल 2011 के इस्तांबुल विश्व कप में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था. इसी साल हुई टोरिनो विश्व चैंपियनशिप में भी महिला रिकर्व टीम में दीपिका ने सिल्वर मेडल जीता.
  • दीपिका ने साल 2012 में तुर्की में आयोजित विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन निशानेबाज़ी का प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीता।
  • साल 2013 में तुर्की के अंताल्या विश्व कप में गोल्ड मेडल और शंघाई विश्व कप में सिल्वर मेडल जीता था. इसी साल कोलंबिया में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप दीपिका ने गोल्ड मेडल जीता था.
  • साल 2015 के कोपेनहेगन विश्व चैंपियनशिप में दीपिका ने महिला टीम के लिए सिल्वर मेडल जीता.
  • साल 2018 के साल्ट लेक सिटी विश्व कप में गोल्ड मेडल और तुर्की विश्व कप में महिला रिकर्व टीम में ब्रोंज मेडल हासिल किया था.दीपिका ने साल 2019 में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर कॉन्टिनेंटल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में ओलिंपिक कोटा हासिल किया जो बैंकाक में आयोजित की गयी थी। साल 2021 में पेरिस के विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक हासिल किये।

प्रश्न. दीपिका कुमारी के कोच कौन है ?

उत्तर:- हरेंद्र सिंह

प्रश्न. दीपिका कुमारी के पति का क्या नाम है ?

उत्तर:- अतानु दास 

प्रश्न. दीपिका कुमारी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर:- 13 जून 1994

प्रश्न. दीपिका कुमारी के पिता का क्या नाम है?

उत्तर:- शिवनारायण महतो

प्रश्न. दीपिका कुमारी के माता का क्या नाम है?

उत्तर:- गीता महतो (नर्स)

प्रश्न. दीपिका कुमारी का जन्म कहाँ हुआ ?

उत्तर:- चट्टी गांव, रांची

प्रश्न. दीपिका कुमारी का पूरा क्या नाम है?

उत्तर:- दीपिका कुमारी महतो

प्रश्न. दीपिका कुमारी का धर्म कोनसा है?

उत्तर:- हिंदू धर्म

प्रश्न. दीपिका कुमारी के आखों का रंग कैसा है?

उत्तर:- काला

 प्रश्न. दीपिका कुमारी की राशि क्या है?

उत्तर:- मिथुन

प्रश्न. दीपिका कुमारी का वजन कितना है?

उत्तर:- 56 किलो

प्रश्न. दीपिका कुमारी की लम्बाई कितनी है?

 उत्तर:- 5 फीट 3 इंच

  

यह भी पढ़े:-


 Tags: दीपिका कुमारी की कहानी दीपिका कुमारी गोल्ड मेडल दीपिका कुमारी फोटो दीपिका कुमारी किस खेल से संबंधित है दीपिका कुमारी विकिपीडिया तीरंदाजी का इतिहास दीपिका कुमारी महत्व तीरंदाजी खिलाड़ी

Telegram GroupJoin Now