धौलपुर जिला दर्शन(Dholpur District GK in Hindi)

Telegram GroupJoin Now

Dholpur District GK in Hindi:- इस पोस्ट में धौलपुर जिले का सामान्य परिचय, धौलपुर जिले की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति, धौलपुर जिले का क्षेत्रफल एवं उपनाम, धौलपुर के प्रमुख मंदिर, धौलपुर के पर्यटन स्थल दर्शनीय स्थल, धौलपुर जिले के खनिज, धौलपुर के प्रमुख मेले और त्यौहार एवं धौलपुर के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आदि बिंदुओं को कवर करने की कोशिश की गयी है।

धौलपुर जिले का सामान्य परिचय:-

  • तोमर वंश के शासक धवलदेव ने 11वीं शताब्दी में धौलपुर शहर की स्थापना की थी।
  • प्राचीन काल से ही धौलपुर तथा आस-पास का क्षेत्र, डांग क्षेत्र के नाम से जाना जाता है।
  • राजस्थान की दो जाट रियासत – भरतपुर रियासत एवं धौलपुर रियासत।
  • धौलपुर जिले की सीमा उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश दो राज्यों के स्पर्श करती है।
  • धोलपुर पर सर्वप्रथम 1782 ईस्वी में जाट शासक कीरतसिंह ने अधिकार किया था।
  • स्वतन्त्रता के पश्चात् एकीकरण के प्रथम चरण (18 मार्च, 1948) में यह मत्स्य संघ में शामिल हो गया।
  • 15 अप्रैल 1982 को धौलपुर राजस्थान का 27 वां जिला बना था।
  •  धौलपुर जिले के उपनाम/प्राचीन नाम : रेड डायमंड, कोठी, राजस्थान का पूर्वी प्रवेश द्वार, राजस्थान में सर्वप्रथम सूर्योदय का शहर, राजस्थान का सबसे पूर्वी जिला, राजस्थान में सर्वप्रथम सूर्यास्त का शहर,  धवलपुरी/धौलागिरी (धौलपुर के प्राचीन नाम )
  • धौलपुर को 15 अप्रैल, 1982 को भरतपुर से अलग कर नवीन जिला बनाया गया।
  • धौलपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है : 3034 वर्ग किलोमीटर।
  • यह राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला है।
  • धौलपुर का नगरीय क्षेत्रफल – 64.59 वर्ग किलोमीटर
  • ग्रामीण क्षेत्रफल 2,968.41 वर्ग किलोमीटर है।
  • राजस्थान के सबसे पूर्व में धौलपुर जिले की राजाखेड़ा तहसील का सिलाना गाँव है।
  •  धोलपुर की अक्षांशीय स्थिति : 26 डिग्री 22 मिनट उत्तरी अक्षांश से 27 डिग्री 50 मिनट उत्तरी अक्षांश तक।
  •  धौलपुर की देशांतर स्थिति : 76 डिग्री 53 मिनट पूर्वी देशांतर से 78 डिग्री 16 मिनट पूर्वी देशांतर तक।
  • 3 जून, 2005 तक यह जयपुर संभाग में था। 4 जून, 2005 को भरतपुर संभाग बनाया गया एवम् भरतपुर, धौलपुर, करौली तथा सवाईमाधोपुर को भरतपुर संभाग में मिलाया गया।
  • धौलपुर जिले में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 4 है .
  • धौलपुर जिले में उपखण्डों की संख्या – 4
  • धौलपुर जिले में उपतहसीलों की संख्या – 3
  • धौलपुर जिले में तहसीलों की संख्या – 5
  • धौलपुर जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या – 153

2011 की जनगणना के अनुसार धौलपुर जिले के आंकड़ें:-

  • धौलपुर जिले की कुल जनसंख्या —12,06,519 
  • धौलपुर जिले की  पुरुष जनसंख्या —6,53,647
  • धौलपुर जिले की स्त्री जनसंख्या —5,52,869   
  • धौलपुर जिले की दशकीय वृद्धि दर —22.7%
  • धौलपुर जिले की साक्षरता दर—69.1%
  • धौलपुर जिले की पुरुष साक्षरता—81.2%
  • धौलपुर जिले की महिला साक्षरता—54.7%
  • धौलपुर जिले का लिंगानुपात—846
  • धौलपुर जिले का जनसंख्या घनत्व—398



धौलपुर जिले के प्रमुख मेले एवं मंदिर:-

  •  तीर्थराज का मेला : यह मिला मंचकुंड धौलपुर में भादवा सुदी अष्टमी को भरता है।
  • सैपऊ महादेव का मेला : यह मेला सैपऊ धौलपुर में फाल्गुन तथा श्रावण मास की चतुर्दशी को भरता है।
  • सेपऊ महादेव मंदिर धौलपुर में है।
  • शिव मन्दिर:- धौलपुर के बाड़ी कस्बे से कुछ दूरी पर सोने का गुर्जा नामक स्थान पर अशोक कालीन शिव मन्दिर है,
  • राधा बिहारी मन्दिर – धौलपुर पैलेस के समीप स्थित इस मंदिर के पास धौलपुर राजपरिवार के सदस्यों की छतरियाँ है।

धौलपुर जिले के पर्यटन स्थल:-

  • शेरशिकार गुरुद्वारा – सिक्खों के छठे गुरु हरगोविन्द सिंह 1662 ई. में ग्वालियर जाते समय यहां ठहरे थे। उन्होंने मंचकुण्ड के समीप एक शेर की गर्दन को तलवार के एक ही झटके से धड़ से अलग कर दिया। उनकी स्मृति में यह गुरुद्वारा बनाया गया।
  • सोने का गुर्जा – धौलपुर के बाड़ी कस्बे से कुछ दूरी पर सोने का गुर्जा नामक स्थान पर अशोक कालीन शिव मन्दिर है, इसके समीप एक गढ़ भी है, जिसे देवहंस गढ़ी के नाम से जाना जाता है।
  • बाड़ी का किला – इस किले का निर्माण 1444 ई. में हुआ था।
  • शेरगढ़ का किला – शेरगढ़ दुर्ग चंबल नदी के किनारे मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश की सीमाओं के किनारे स्थित गिरि दुर्ग है। इसका उपनाम-‘दक्षिण/दक्खिन का द्वारगढ़’ है। इसका निर्माण तीन हजार वर्ष पूर्व कुषाण वंश के शासक मालदेव ने करवाया था।
  • निहाल टॉवर (घण्टाघर) – इसका निर्माण निहाल सिंह ने 1880 ई. प्रारम्भ करवाया एवम् 1910 ई. में रामसिंह के काल में पूर्ण हुआ। धौलपुर के घण्टाघर को निहाल टॉवर के नाम से जाना जाता है।
  • वन विहार – वन विहार की स्थापना-1965 में हुई। अभयारण्य में रीछ, हिरण, नीलगाय, बारहसिंघा, जरख और भेड़िया आदि वन्य जीव पाये जाते हैं।
  • राम सागर – राम सागर की स्थापना-1955 में हुई थी। अभयारण्य में रीछ, हिरण, नीलगाय, बारहसिंघा, जरख और भेड़िया आदि वन्य जीव पाये जाते हैं।
  • मंचकुण्ड – मचकुण्ड को ‘तीर्थों का भान्जा’ कहा जाता है। तीर्थराज पुष्कर को जहां समस्त तीर्थ स्थलों का मामा कहा जाता है। यहां प्रतिवर्ष भादों सुदी छठ (6) को मेला लगता है।
  • कमल के फूल का बाग – मचकुण्ड तीर्थ स्थल के नजदीक ही कमल के फूल का बाग है।
  • सेज – धौलपुर में 25 नवम्बर 2005 को भारत सरकार के सैनिक समूह द्वारा स्पेशल इकॉनोमिक जोन स्थापित करने की मंजूरी दी है। यह राजस्थान का पहला मल्टी प्रोडक्ट सेज है।
  • लम्बी बावड़ी – एक पातालतोड़ बावड़ी है, जो सात मंजिली है। इसकी कारीगरी वास्तु कला की दृष्टि से अद्वितीय है।
  • दमोह – एक मनोहारी पर्यटक स्थल है। यहां एक कुआं है। वर्षाकाल में दमोह जल प्रपात की फुहारें 300 फीट की ऊँचाई से नीचे कुऐं में गिरती हैं।

धौलपुर जिले के प्रश्न(Dholpur District Important Facts):-

  • राजस्थान में न्यूनतम सड़कों वाला जिला कौन सा है – धौलपुर।
  • भेंट ख्याल धौलपुर का प्रसिद्ध है।
  • राजस्थान में न्यूनतम पशु संपदा वाला जिला कौन सा है – धौलपुर।
  • धौलपुर ग्लास वर्क्स—निजी क्षेत्र की कम्पनी।
  • राजस्थान का सबसे बड़ा घंटाघर निहाल टावर किस जिले में स्थित है – धौलपुर जिले में।
  • धौलपुर का मिलिट्री स्कूल (स्थापना 1962) राजस्थान में प्रसिद्ध है।
  • राजस्थान का प्रथम multi-product सेज किस जिले में है – धौलपुर में।
  • दि हाइटेक प्रिसीजन ग्लास फैक्ट्री-सार्वजनिक क्षेत्र में यहाँ पर शराब की बोतलों का निर्माण होता है।
  • राजस्थान में न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला कौन सा है – धौलपुर।
  • महमूद धौलपुरी – धौलपुर निवासी, हारमोनियम वादक, वर्ष 2006 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित।
  • राजस्थान राज्य में नैरोगेज रेलवे लाइन-धौलपुर में है।
  • दी हाई टेक्निकल प्रिसिजन ग्लास वर्क्स किस जिले में स्थित है – धौलपुर जिले में।
  • बदावरी/भदावरी भैंस वंश राजस्थान के किन जिलों में पाई जाती है – धौलपुर एवं भरतपुर जिला में।
  • धौलपुर जिले में वनों का क्षेत्रफल – 639 वर्ग किलोमीटर है।
  • बाबू महाराज का मेला किस जिले में भरता है – धौलपुर में।
  • बीबी जरीना का मकबरा कहां स्थित है – धोलपुर में।
  • सोने का गुर्जा कहां स्थित है – धोलपुर में।
  • भेंट खयाल किस जिले की प्रसिद्ध है – धौलपुर की।
  • शेर शिकार गुरुद्वारा किस जिले में स्थित है – धौलपुर में।
  • राजस्थान के किस जिले की सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश दोनों राज्यों को स्पर्श करती है – धौलपुर जिले की सीमा।
  • राजस्थान के सबसे पूर्व में स्थित गांव कौन सा है – सिलाना गांव, राजाखेड़ा तहसील (धौलपुर जिले का) है।
  • धौलपुर प्रजामंडल की स्थापना किसने की – धौलपुर प्रजामंडल की स्थापना कृष्ण दत्त पालीवाल एवं ज्वाला प्रसाद जिज्ञासु द्वारा 1936 ईस्वी में की गई।
  • धौलपुर को 15 अप्रैल, 1982 को भरतपुर से अलग कर नवीन जिला बनाया गया।
  • बाड़ी का युद्ध कब हुआ – 1518-19 ईसवी में राणा सांगा एवं लोदी के मध्य हुआ जिसमें राणा सांगा विजय हुआ।
  • तमंचाशाही सिक्के किस रियासत ने चलाए – धौलपुर रियासत में।
  • राजस्थान के सबसे पूर्व में धौलपुर जिले की राजाखेड़ा तहसील का सिलाना गाँव है।

इस पोस्ट में धौलपुर जिले का सामान्य परिचय, धौलपुर जिले का क्षेत्रफल एवं उपनाम, धौलपुर जिले की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति, धौलपुर के प्रमुख मंदिर, धौलपुर जिले के खनिज, धौलपुर के पर्यटन स्थल दर्शनीय स्थल, धौलपुर के प्रमुख मेले और त्यौहार एवं धौलपुर के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आदि बिंदुओं को कवर करने की कोशिश की गयी है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह पोस्ट पसंद आयी होगी।

यह भी पढ़ें:- 

Tags : Dholpur Zila parishad, Dholpur District GK in Hindi, Dholpur Zila Darshan, Dholpur gk in Hindi, Dholpur jila darshan, Dholpur district judge collector pincode city photo distance train.

Telegram GroupJoin Now

3 thoughts on “धौलपुर जिला दर्शन(Dholpur District GK in Hindi)”

Leave a Comment