दौसा जिला दर्शन(Dausa District GK in Hindi)

Telegram GroupJoin Now

Dausa District GK in Hindi:- इस पोस्ट में दौसा जिले के खनिज, दौसा जिले का सामान्य परिचय, दौसा जिले का क्षेत्रफल एवं उपनाम, दौसा के पर्यटन स्थल दर्शनीय स्थल, दौसा जिले की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति, दौसा के प्रमुख मंदिर, दौसा के प्रमुख मेले और त्यौहार एवं दौसा के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आदि बिंदुओं को कवर करने की कोशिश की गयी है।

दौसा जिले का सामान्य परिचय:-

  • कछवाहा राज्य के संस्थापक दूल्हेराय में लगभग 1137 ईसवी में दोसा क्षेत्र में बड़गुजरों को हराकर अपना शासन स्थापित किया था तथा इस क्षेत्र को ढूंढाड़ के कछवाहा वंश की प्रथम राजधानी बनाया था। दौसा का नाम देवगिरी पहाड़ी के नाम पर पड़ा। दौसा जिले की सीमा किसी भी अन्य राज्य या देश से नहीं लगती । दौसा को 10 अप्रैल, 1991 को जयपुर से चार तहसीलें दौसा, सिकराय, बसवा एवं लालसोट को अलग करके राज्य का 29वाँ जिला बना दिया गया। 15 अगस्त 1992 को सवाईमाधोपुर की महुवा तहसील को भी दौसा में मिला दिया गया।
  • दौसा जिले में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 5 हैं, जो निम्न है – दौसा, लालसोट, महुआ, बांदीकुई, सिकराय
  • दौसा जिला जयपुर संभाग के अन्तर्गत आता है।
  • दौसा में तहसीलों की संख्या – 6
  • दौसा में ग्राम पंचायतों की संख्या – 226
  • दौसा में उपखण्डों की संख्या – 5
  • दौसा में उपतहसीलों की संख्या – 1
  • 10 अप्रैल 1991 को दौसा जिले को जयपुर से प्रथक का स्वतंत्र जिला बनाया गया।
  • दोसा जिले के उपनाम/प्राचीन नाम : देनवसा, दोसा, देवांश।
  • दौसा जिले का क्षेत्रफल कितना है : 3432 वर्ग किलोमीटर।
  • दोसा की अक्षांशीय स्थिति : 27 डिग्री 5 मिनट उत्तरी अक्षांश से 28 डिग्री 50 मिनट में उत्तरी अक्षांश तक। 
  • दोसा की देशांतरीय स्थिति : 75 डिग्री पूर्वी देशांतर से 76 डिग्री पूर्वी देशांतर तक।
  • प्रारम्भ में राजस्थान का सबसे छोटा जिला दौसा था (2950 वर्ग किमी.) तथा धौलपुर दूसरे नम्बर पर था (3034 वर्ग किमी.) परन्तु सवाई माधोपुर जिले की महुआ तहसील को दौसा में मिला दिया गया, जिससे दौसा का क्षेत्रफल (3432 वर्ग किमी.) हो गया एवं धौलपुर राज्य का सबसे छोटा जिला बन गया।

2011 की जनगणना के अनुसार दौसा जिले के आंकड़े:-

  • दौसा जिले की कुल जनसंख्या – 16,34,409
  • दौसा जिले की पुरुष जनसंख्या – 8,57,787
  • दौसा जिले की स्त्री जनसंख्या – 7,76,622 
  • दौसा जिले की दशकीय वृद्धि दर – 23.5%
  • दौसा जिले की साक्षरता दर – 68.2%
  • दौसा जिले की पुरुष साक्षरता – 83%
  • दौसा जिले की महिला साक्षरता – 51.9%
  • दौसा जिले का जनसंख्या घनत्व – 476
  • दौसा जिले का लिंगानुपात – 905



दौसा जिले के प्रमुख मेले:-

  • मेहंदीपुर बालाजी का मेला : यह मेला दोसा के मेहंदीपुर बालाजी में होली एवं दशहरा तथा हनुमान जयंती के अवसर पर भरता है।
  •  श्री रामपुरा का मेला : यह मेला दोसा की बसवा तहसील में जन्माष्टमी के अवसर पर भरता है।
  •  बिजासन माता का मेला : यह मेला दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र के खुर्रा नामक स्थान पर चैत्र पूर्णिमा को लगता है।
  • गणगौर मेला → लालसोट तहसील में चैत्र सुदी तीज पर तीन दिवसीय मेला लगता है। जिसमें तीज की सवारियां निकाली जाती है।
  • पिपलाज माता का मेला : यह मेला दोसा के पिपलाज में वैशाख सुदी अष्टमी को भरता है।

दोसा जिले के प्रमुख मंदिर:-

  • मेहंदीपुर बालाजी का मन्दिर – यह मन्दिर एन.एच. 11 पर है। यह मन्दिर भूत-प्रेत, बुरी आत्माओं व जादू-टोने के निदान हेतु प्रसिद्ध है। इस मंदिर में मूर्ति पर्वत का ही अंग है। यह हनुमान जी की बाल-प्रतिमा है।इस प्रतिमा के बाईं ओर सदैव एक जलधारा बहती है।
  • पंच महादेव → यहां स्थित पंच महादेव मंदिरों में → नीलकण्ठ, बेजड़नाथ, गुप्तेश्वतर, सहजनाथ एवं सोमनाथ में सभी समुदायों के धर्मपरायण लोग नियमित रूप से दर्शन करते है।
  • झाझेश्वर महादेव का मंदिर:- झाझीरामपुरा में स्थित है।

दौसा जिले के पर्यटन स्थल:-

  • बन्जारों की छतरी – लालसोट (दौसा) में है। यह छतरी छह स्तम्भों पर बनी है जो पुरातात्विक दृष्टि से अलग पहचान रखती है।
  • नई का नाथ तीर्थ स्थल लवाण (दौसा) में स्थित है।
  • आभानेरी – यहाँ पर हर्षद माता का मन्दिर है। यहाँ की चाँद बावड़ी (तीन ओर कलात्मक सीढ़ियां) प्रसिद्ध है।यहां के मंदिरों का निर्माण प्रतिहारों द्वारा 8-9वीं शताब्दी में किया गया।
  • भण्डारेज की बावडिय़ाँ – भण्डारेज गाँव दौसा में है।यह कुम्भाणी शासकों द्वारा निर्मित होने के कारण कुम्भाणी बावड़ी कहलाती है। भंडारेज में स्थित पांच मंजिला ऐतिहासिक बावड़ी है जो स्थापत्य की दृष्टि से उत्कृष्ट है। यहां बालाजी का मेला भी लगता है।
  • आलूदा का बुबानियाँ कुण्ड:- यहां बने कुण्ड पुराने समय में आने जाने के उपयोग में लाई जाने वाली बुबानियां (बहली) के आकार में निर्मि‍त है।
  • सुन्दरदास जी का स्मारक:- दौसा के समीप गेटोलाव में संत दादू के शिष्य सुन्दरदास जी का स्मारक है। सुन्दरदास जी दादूपंथ की ‘नागा’ शाखा के प्रमुख संत थे। दादू पंथ में सर्वाधिक साहित्य की रचना सुन्दरदास जी ने ही की थी।
  • झाझीरामपुरा:– यहाँ पर झाझेश्वर महादेव का मंदिर है। यहां एक ही स्थान पर एक जलहरी में 121 महादेव (शिवलिंग) हैं।
  • महाराणा सांगा का चबूतरा:– सांगा का चबूतरा/छतरी बसवा के समीप धूप तलाई में है। घायल राणा सांगा को खानवा युद्ध के बाद बसवा ले जाया गया, बसवा में ही उनकी मृत्यु” होने वर्णन मिलता है।
  • दौसा का किला:– इसका निर्माण बड़गुर्जरों ने देवगिरी पहाड़ी पर छाजले की आकृति में करवाया था। इस दुर्ग का सबसे प्राचीन महल 14 राजाओं की साल के लिए प्रसिद्ध है। क़िले के अंदर भीतर वाले परकोटे के प्रांगण में ‘रामचंद्रजी’, ‘दुर्गामाता’, ‘जैन मंदिर’ तथा एक मस्जिद स्थित है। इस दुर्ग में ‘हाथीपोल’ तथा ‘मोरी दरवाज़ा’ नाम के दो दरवाज़े हैं। किले में राजाजी का कुँआ, 4 मंजिल की बावड़ी प्रसिद्ध है।

दौसा जिले के प्रश्न(Dausa District Facts):-

  • राजस्थान का सर्वाधिक पशु घनत्व वाला जिला कौन सा है – दोसा जिला .
  • माधोसागर बांध किस जिले में है – दौसा जिले में।
  • पीतल के बर्तनों के लिए बालाहेड़ी (महुआ, दौसा) प्रसिद्ध है तथा लवाण गांव की दरियां प्रसिद्ध है।
  • झिलमिली बांध, चिरमिरी बांध, मोरेल बांध, काला खोह बांध, रेडियो बांध आदि किस जिले में है – दौसा जिले में।
  • भण्डारेज में लोहे के सामान, चमड़े की जूतियाँ, रंगाई-छपाई का कार्य किया जाता है। भण्डावरेज कस्बा महाभारत कालीन भद्रावती नगर से संबंधित है।
  • चांद बावड़ी किस जिले में स्थित है – आभानेरी दौसा में।
  • दौसा स्टेशन से 24 किमी. दूरी पर नीमला राईसेला गाँव में लगभग 10 लाख टन हेमेटाइट किस्म के लौह अयस्क के भण्डार मिले हैं।
  • दोसा में लोहा खनिज उत्पादक क्षेत्र कौन से हैं – नीमला राईसेला।
  • बसवा मिट्टी के कलात्मक बर्तनों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।
  • दौसा जिले में सोना उत्पादक क्षेत्र कौन से हैं – धानी बासडी
  • बंजारों की छतरी किस जिले में स्थित है – दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में।
  • दौसा जिले से होकर बहने वाली नदियां कौन सी है – बाणगंगा नदी, मोरेल नदी, ढूंढ नदी।
  • लालसोट (दौसा) का हेला ख्याल प्रसिद्ध है।
  • राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल का संबंध किस जिले से है – दौसा जिले से।

इस पोस्ट में दौसा जिले का सामान्य परिचय, दौसा के प्रमुख मंदिर, दौसा के पर्यटन स्थल दर्शनीय स्थल, दौसा जिले की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति, दौसा जिले का क्षेत्रफल एवं उपनाम, दौसा जिले के खनिज, दौसा के प्रमुख मेले और त्यौहार एवं दौसा के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आदि बिंदुओं को कवर करने की कोशिश की गयी है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह पोस्ट पसंद आयी होगी।

यह भी पढ़ें:- 

Tags : Dausa Distrit Gk in Hindi, Dausa jila darshan dausa zila parishad, Dausa gk in Hindi, Dosa District GK in Hindi, Dausa zila darshan, dausa district judge collector map pincode city photo distance train.

Telegram GroupJoin Now

4 thoughts on “दौसा जिला दर्शन(Dausa District GK in Hindi)”

Leave a Comment